img-fluid

चीनी दूतावास ने नेपाल में अपने लोगों के लिए जारी की एडवाइजरी, भारतीय बॉर्डर के पास न जाने की दी सलाह

May 09, 2025

डेस्क: भारत और पाकिस्तान के बीच काफी ज्यादा तनाव बढ़ गया है. ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान ने आक्रामक रुख अपनाया. भारत ने भी उसे करारा जवाब दिया है. इस बीच चीन ने अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की है. चीन ने नेपाल में अपने लोगों को भारत के बॉर्डर के पास न जाने की सलाह दी है. नेपाल में चीनी दूतावास ने और भी कई सुझाव दिए हैं.


  • चीनी दूतावास ने नेपाल में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट किए गए एक बयान में चीनी नागरिकों को नेपाल-भारत सीमा के साथ वाले क्षेत्रों से बचने की सलाह दी है. नेपाल और भारत के बीच खुली सीमा है. दूतावास ने कहा कि चीनी नागरिकों को बिना वैध वीजा के भारत में प्रवेश करने से बचना चाहिए, साथ ही यह भी बताया कि भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़े तनाव के बीच भारत और नेपाल दोनों ने अपनी सीमा पर सुरक्षा प्रयासों को तेज कर दिया है.

    Share:

  • ऑपरेशन सिंदूर पर मंत्री जमीर अहमद का बड़ा बयान, बोले- अगर PM मोदी इजाजत दें तो मैं पाकिस्तान जाकर..

    Fri May 9 , 2025
    डेस्क: पाकिस्तान की ओर से किए गए हमलों और भारत की जवाबी कार्रवाई के बीच कर्नाटक के मंत्री बीजेड जमीर अहमद ने बड़ा बयान दिया है. कर्नाटक सरकार में हाउसिंग मंत्री बीजेड जमीर अहमद ने न्यूज एजेंसी एएनआई से कहा कि मैं देश के लिए कुर्बान होने के लिए तैयार हूं. उन्होंने कहा, “अगर केंद्र […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved