इंदौर न्यूज़ (Indore News)

5 साल में दोगुने करने वाली कंपनी दो साल में ही दफ्तर बंद कर भागी

इंदौर। पांच साल में रुपए दोगुने करने का झांसा देने वाली एक एडवाइजरी कंपनी दो साल में ही बंद हो गई। उसके कर्ताधर्ता माल बटोरकर फरार हो गए।
विजयनगर टीआई तहजीब काजी ने बताया कि यू-टर्न चौराहे पर उक्त कंपनी की दफ्तर खुला था। कंपनी चार लोगों ने शुरू की थी, जो ग्रामीणों को झांसे में लेकर कहते थे कि वे 5 साल में रुपए दोगुने कर देंगे। उनकी बातों पर भरोसा कर कई लोगों ने रुपए इन्वेस्ट किए, लेकिन कंपनी का दफ्तर दो साल में ही बंद हो गया। सांवेर निवासी मोहन पटेल के साथ भी ऐसी ही ठगी हुई है। मनोज पटेल ने एडवाइजरी कंपनी के माध्यम से मोहन पटेल निवासी मालीखेड़ा को झांसे में लिया और 10 लाख के 5 साल में 20 लाख कर देने को कहा। लेकिन कंपनी वाले दफ्तर बंद कर भाग गए। कुछ अन्य लोगों के साथ भी जालासाजी हुई, जिन्होंने उक्त कंपनी के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई है। जालसाजी का आंकड़ा अभी तक करीब 50 लाख के आसपास बताया गया।

Share:

Next Post

11 नई कॉलोनियों में 18 नए मरीजों की आमद

Tue Jul 21 , 2020
संगरीला ईडब्ल्यूएस,उमरिया खदान व पुलिस स्टेशन गांधी विहार सहित इंदौर। प्रशासन द्वारा देर रात जारी की गई सूची में 11 नई कालोनियों में 18 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की आमद हुई है। नई कालोनियों में संगरीला ईडब्ल्यूएस तलावली चांदा, उमरिया खदान एवं पुलिस स्टेशन गांधी विहार सहित अन्य कालोनियां हैं। इनमें सबसे ज्यादा कृष्णा पार्क कॉलोनी […]