img-fluid

द 50 शो में बढ़ा टकराव नेशनल टीवी पर दिखा गुस्से और टकराव का जबरदस्त विस्फोट

February 02, 2026

नई दिल्ली :फराह खान (Farah Khan)का नया रियलिटी शो(reality show) द 50 टीवी (The 50 TV)की दुनिया में आते ही सुर्खियों में छा गया है शो का अनोखा फॉर्मेट और करीब पचास चर्चित चेहरों की मौजूदगी इसे बाकी रियलिटी शोज से अलग बनाती है इस शो में बिग बॉस (Bigg Boss)के पुराने कंटेस्टेंट्स सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स यूट्यूब स्टार्स(YouTube stars) और टीवी इंडस्ट्री(TV industry) के जाने माने कलाकार एक साथ नजर आ रहे हैं यही वजह है कि दर्शक इसे बिग बॉस से कंपेयर कर रहे हैं
शो की शुरुआत के साथ ही घर के अंदर तनाव का माहौल देखने को मिल रहा है आए दिन टास्क के दौरान बहस और नोकझोंक सामने आ रही है हाल ही में रिलीज हुए एक प्रोमो ने दर्शकों को हैरान कर दिया इस प्रोमो में करण पटेल और सिद्धार्थ भारद्वाज के बीच जबरदस्त टकराव देखने को मिला दोनों एक टास्क के दौरान आमने सामने आ गए और बहस इतनी बढ़ गई कि माहौल पूरी तरह गर्म हो गया

टास्क के दौरान सिद्धार्थ के बीच में बोलने पर करण पटेल अपना आपा खो बैठे उनका गुस्सा इस कदर बढ़ गया कि उन्होंने नेशनल टीवी पर धमकी तक दे डाली यह सुनकर घर के बाकी कंटेस्टेंट्स भी हैरान रह गए करण का आक्रामक रवैया सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बन गया है फैंस इस प्रोमो पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं

करण और सिद्धार्थ की बहस के अलावा शो में एक और टकराव ने लोगों का ध्यान खींचा सपना चौधरी और अदनान शेख के बीच भी तीखी नोकझोंक देखने को मिली टास्क के दौरान सपना ने अदनान को कड़े शब्दों में जवाब दिया जिसके बाद दोनों के बीच बहस तेज हो गई यह साफ नजर आया कि शो में हर कंटेस्टेंट अपनी जगह बनाने के लिए पूरी ताकत लगा रहा है


  •  

    इन लगातार झगड़ों और टकरावों से यह तय हो गया है कि द 50 में आगे और भी जबरदस्त ड्रामा देखने को मिलेगा जिस तरह से शो के शुरुआती एपिसोड्स में ही गुस्से भावनाओं और टकराव की झलक मिल रही है उससे दर्शकों की दिलचस्पी और बढ़ गई है फराह खान का यह शो आने वाले दिनों में और भी बड़े विवादों और हाई वोल्टेज ड्रामे से भरपूर होने वाला है

    Share:

  • बलूचिस्तान में हिंसा की आग, एक ही दिन में हालात बेकाबू, पाकिस्तानी सेना को झोंकनी पड़ी पूरी ताकत

    Mon Feb 2 , 2026
    इस्लामाबाद। पाकिस्तान का बलूचिस्तान प्रांत (Balochistan Province) इस वक्त अभूतपूर्व हिंसा की चपेट में है। बीते कई वर्षों में पहली बार यहां इतनी व्यापक और खूनखराबे (Bloodshed) वाली घटनाएं सामने आई हैं। विद्रोहियों के ताबड़तोड़ हमलों में कम से कम 31 लोगों की मौत के बाद हालात और बिगड़ गए। इसके जवाब में पाकिस्तानी सुरक्षाबलों […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved