देश

गधे पर मुख्यमंत्री की तस्वीर लगाकर कांग्रेस नेता ने मनाया था उनका जन्मदिन, अब खुद गधा चोरी के आरोप में फंसे


तेलंगाना। गधे के सामने तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव का जन्मदिन मनाने वाले कांग्रेस नेता व नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष वेंकट बालमूर को गिरफ्तार किया गया है। उन पर गधा चोरी का आरोप है। पुलिस ने उन्हें गुरुवार रात हुजूराबाद शहर से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि यह कार्रवाई टीआरएस नेताओं की शिकायत के आधार पर की गई है।

गधे के सामने जन्मदिन मनाने की थी प्लानिंग
17 फरवरी को तेलंगाना राष्ट्र समिति (TRS) प्रमुख व तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव का जन्मदिन था। उनके जन्मदिन को मनाने के लिए विपक्षी पार्टी कांग्रेस की ओर से अनोखी तैयारी की गई थी। पूरे प्रदेश में गधे के सामने केक काटकर केसीआर का जन्मदिन मनाने की योजना थी।


गधे के चेहरे पर लगाई थी केसीआर की तस्वीर
योजना के तहत कांग्रेस नेता वेंकट बालमूर ने गधे के सामने केसीआर का जन्मदिन मनाया। उन्होंने गधे के चेहरे पर तेलंगाना के सीएम की फोटो रखकर केक काटा। इसके बाद टीआरएस नेताओं ने इस पर आपत्ति जताते हुए पुलिस से संपर्क किया, जिसके बाद वेंकट बालमूर को गधे की चोरी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया।

इससे पहले बालमूर ने केसीआर के जन्मदिन पर गधे की तस्वीर के साथ उनकी नीतियों की आलोचना करते हुए ट्वीट किया था कि, किसानों, छात्रों और बेरोजगार युवाओं की जिंदगी बर्बाद करने के लिए। झूठे वादों, फर्जी प्रचार के लिए।

Share:

Next Post

महेंद्र सिंह धोनी ने खरीदी 1971 Land Rover सीरीज की ये कार

Sat Feb 19 , 2022
नई दिल्ली। पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) को कार और बाइक्स  (Cars & Bikes) से काफी प्यार है। उनके बाइक्स और कारों का जुनून फैंस को सोशल मीडिया के जरिए देखने को मिलता रहता है। एक बार फिर धोनी इसी वजह से चर्चा में हैं। इसमें विंटेज कार 1971 लैंड रोवर […]