img-fluid

नगर की समस्याओं के लिए कांग्रेस संगठन ने दिया मुख्य नगर पालिका अधिकारी को ज्ञापन

July 14, 2026

बडऩगर। नगर में व्याप्त अनियमितताओं और जनहित की मूलभूत समस्याओं के तत्काल निराकरण की मांग को लेकर पूर्व विधायक मुरली मोरवाल के नेतृत्व में ब्लॉक कांग्रेस सेवादल, शहर कांग्रेस सेवादल, ब्लॉक युवा कांग्रेस संयुक्त तत्वाधान में मुख्य नगर पालिका अधिकारी मंशाराम निगंवाल व एस.डी.ओ.पी. महेन्द्रसिंह परमार को एक ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान नगर पालिका प्रशासन की निष्क्रियता और जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।


  • पूर्व विधायक मुरली मोरवाल ने कहा कि वर्तमान में नगर पालिका प्रशासन पूरी तरह कुंभकर्णी नींद में सोया हुआ है। जिससे आम जनता और व्यापारी वर्ग बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं। साफ-सफाई की समस्या बनी हुई हैं। प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि आगामी 15 दिवस के भीतर जनहित से जुड़ी गंभीर समस्याओं का ठोस समाधान नहीं किया गया तो आगामी 28 जुलाई मंगलवार को नगर बन्द का आह्वान किया जाएगा और नगर पालिका का घेराव किया जाएगा। नगर पालिका में नामांतरण के मामलों को बेवजह लटकाया जा रहा है, जिन्हें तुरंत समय-सीमा के भीतर निराकृत किया जाए, नगर में शुद्ध पेयजल का संकट दूर हो। साथ ही बारिश के मौसम में कॉलोनियों और नागरिकों के घरों में घुस रहे पानी को रोकने के लिए ठोस जल निकासी (ड्रेनेज) व्यवस्था की जाए, प्राचीन बावडिय़ों, कुंडों और नदी घाटों की तत्काल सफाई हो। खोब दरवाजा बस स्टैंड पर बने यात्री प्रतीक्षालय से गंदगी हटाकर उसे कचराघर से मुक्त किया जाए, नगर की सुरक्षा और आवश्यक घोषणाओं के लिए लगे सालों से बंद सीसीटीवी कैमरों और लाउडस्पीकरों को तत्काल चालू किया जाए, शहर की बदहाल यातायात व्यवस्था को सुधारा जाए, सुचारू पार्किंग बने और फल-सब्जी विक्रेताओं को व्यवसाय के लिए स्थायी स्थान आवंटित हो, लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती से आम जन व व्यापारी त्रस्त हैं। गजेन्द्र यादव, प्रवीण बिलाला, रामलाल माली, बार एसोसिएशन अध्यक्ष करण राठौड़, मोहनलाल त्रिवेदी, करण मोरवाल, किसान कांग्रेस शहर अध्यक्ष दिनेश पटेल, एडवोकेट महेश विजयवर्गीय, राधेश्याम यादव, रामेश्वर बैरागी, मुकेशसिंह देवड़ा, शकील अहमद, पार्षदपति फकीर मोहम्मद, प्रमोद गादिया आदि ने संबोधित किया। इस अवसर पर युवा कांग्रेस बडऩगर ब्लॉक अध्यक्ष प्रवीण वड़छा, पार्षदपति अमित जाट, शैलेंद्र व्यास, सरपंच रंगलाल यादव, नारायण सिंह राठौड़, वासिफ काजी, सरफुद्दीन भाई, नौशाद अली, सचिन दोराया, प्रकाश सोलंकी, राजू सोलंकी, हीरालाल चैधरी, प्रकाश माली, राकेश संघवी, जितेंद्र काला, प्रदीप शुक्ला, दिलीप निंबोला, गोविंद मकवाना, राजू सतपाडिय़ा, राधेश्याम सोनगरा, अशोक सिरवी, हुकुमचंद हारोड़, दिनेश मकवाना, कामील हुसैन, गुलाम हुसैन, कपिल टॉक, शरीफ शाह, विकास यादव, संजय अटवाल, दिलीप केवट, अरुण केवट, चरणजीतसिंह सलूजा आदि उपस्थित थे। संचालन राजकुमार नाहर ने किया। आभार कोमी एकता प्रदेश सचिव उमाशंकर मेहता ने किया। ज्ञापन का वाचन ब्लॉक कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष निलेश शर्मा ने किया। उक्त जानकारी पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण बिलाला ने दी।

    Share:

  • महिलाएँ बैठी हुई थी शायद इसलिए डिप्टी जेलर स्टाइल में ठुमके लगा रहे थे..

    Tue Jul 14 , 2026
    उज्जैन। भैरवगढ़ जेल के अधीक्षक के जन्मदिन पर हुई पार्टी में जेल स्टाफ ने गोविंदा की फिल्म के गाने दिल बहलता है मेरा आपके आ जाने से की धुन पर जमकर ठुमके लगाए जो कि पूरी तरह नियम विरूद्ध है। वीडियो वायरल होने के बाद अब जाँच तो होगी लेकिन यह बात सामने आई है […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved