img-fluid

डॉन 3 पर बढ़ता विवाद रणवीर सिंह–फरहान अख्तर टकराव में आमिर खान और ऋतिक रोशन की एंट्री कानूनी रास्ता भी खुला

March 03, 2026

नई दिल्ली: बॉलीवुड की बहुप्रतीक्षित फिल्म Don 3 अब रिलीज से पहले ही विवादों के घेरे में आ गई है और इस बार मामला सिर्फ कास्टिंग का नहीं बल्कि करोड़ों के आर्थिक विवाद (financial dispute) तक पहुंच चुका है। रणवीर सिंह((Ranveer Singh) और फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) के बीच चल रही तनातनी (tension) ने इंडस्ट्री के बड़े नामों को भी सक्रिय कर दिया है।खबरों के अनुसार इस विवाद (controversy) को सुलझाने के लिए आमिर खान (Aamir Khan )और ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan)जैसे दिग्गज कलाकार आगे आए हैं और मामले को बातचीत (discussion) के जरिए शांत करने की कोशिश की जा रही है। इंडस्ट्री में इस पूरे घटनाक्रम को एक बड़े संघर्ष के रूप में देखा जा रहा है, जिसे सुलझाने के प्रयास लगातार जारी हैं।

 

करीब ढाई साल पहले फरहान अख्तर ने बड़े उत्साह के साथ डॉन 3 का ऐलान किया था और रणवीर सिंह को नए डॉन के रूप में पेश किया गया था। फिल्म का टीजर भी जारी हुआ और दर्शकों में उत्सुकता बढ़ी। लेकिन हाल ही में यह खबर सामने आई कि रणवीर ने इस प्रोजेक्ट से खुद को अलग कर लिया है। इसके बाद फरहान की प्रोडक्शन कंपनी की ओर से 40 करोड़ रुपये के मुआवजे की बात सामने आई जिससे विवाद ने तूल पकड़ लिया। रणवीर का कहना है कि यह भुगतान उनकी जिम्मेदारी नहीं बनता क्योंकि फिल्म की तैयारियां तय समय पर आगे नहीं बढ़ सकीं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक रणवीर ने यह भी आरोप लगाया कि उन्हें साइन करने के बाद फरहान ने डॉन के किरदार के लिए ऋतिक रोशन से भी बातचीत की थी जिससे उन्हें असहजता हुई। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि फिल्म की स्क्रिप्ट पूरी तरह तैयार नहीं थी और कई रचनात्मक बदलावों पर सहमति नहीं बन पा रही थी। इसी कारण उन्होंने खुद को परियोजना से अलग करने का फैसला लिया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए इंडस्ट्री के कई बड़े नाम एक बैठक में शामिल हुए। आमिर खान और ऋतिक रोशन के अलावा राजकुमार हिरानी जोया अख्तर साजिद नाडियाडवाला रमेश तौरानी कुमार मंगत और अमृतपाल सिंह बिंद्रा जैसे फिल्म निर्माता और प्रोड्यूसर इस चर्चा का हिस्सा बने। बैठक में वित्तीय मसलों पर विस्तार से विचार हुआ और दोनों पक्षों के बीच समाधान निकालने की कोशिश की गई।

इंडियन फिल्म एंड टेलीविजन प्रोड्यूसर्स गिल्ड की ओर से भी संकेत मिला है कि यदि आपसी सहमति नहीं बनती तो कानूनी मदद ली जा सकती है। ऐसे में मामला अदालत तक पहुंचने की आशंका भी जताई जा रही है।

डॉन फ्रेंचाइजी का इतिहास बेहद मजबूत रहा है। मूल फिल्म में अमिताभ बच्चन ने डबल रोल निभाकर इसे क्लासिक बनाया था। बाद में शाहरुख खान ने इस किरदार को नई पहचान दी। अब रणवीर सिंह को तीसरे डॉन के रूप में पेश किया जाना था लेकिन मौजूदा विवाद ने भविष्य को अनिश्चित बना दिया है।

इधर रणवीर सिंह अपनी हालिया सफलता धुरंधर को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन किया और अब धुरंधर 2 की रिलीज की तैयारी है। 19 मार्च को रिलीज होने जा रही इस फिल्म का सामना साउथ सुपरस्टार यश की टॉक्सिक से होने वाला है जिससे बॉक्स ऑफिस पर बड़ा टकराव देखने को मिल सकता है।

 


  • फिलहाल सबकी नजर इस बात पर टिकी है कि क्या आमिर खान और ऋतिक रोशन की पहल से डॉन 3 का विवाद सुलझ पाएगा या फिर यह मामला कानूनी जंग का रूप लेगा। दर्शक अब भी उम्मीद लगाए बैठे हैं कि डॉन एक बार फिर बड़े पर्दे पर लौटेगा और इस बार पहले से ज्यादा दमदार अंदाज में।

    Share:

  • वैश्विक चुनौती बने दुर्लभ रोग.... 10 हजार से अधिक रोगों की पहचान, दुनिया भर में 30 करोड़ पीड़ित

    Tue Mar 3 , 2026
    नई दिल्ली। दुनिया भर (All Over World) में लगभग 30 करोड़ लोग किसी न किसी दुर्लभ रोग (Rare Diseases) से पीड़ित हैं। अब तक 6,000 से 10,000 दुर्लभ रोगों की पहचान हो चुकी है, जिनमें से करीब 72 प्रतिशत रोग आनुवांशिक कारणों से होते हैं। यह दुर्लभ रोग अब एक बड़ी वैश्विक स्वास्थ्य चुनौती (Global […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved