img-fluid

मोरसली गली में निगम ने ढहाया खतरनाक मकान

August 23, 2025

इंदौर। नगर निगम द्वारा खतरनाक मकानों को ढहाने का अभियान फिर शुरू कर दिया गया है। इसके साथ-साथ झांकी मार्गों के खतरनाक मकान भी ढहाए जा रहे हैं। आज सुबह मोरसली गली में निगम का अमला एक वर्षों पुराना मकान तोडऩे पहुंचा।

हर बार नगर निगम झांकी मार्गों के खतरनाक मकानों को तोडऩे का अभियान चलाता है, क्योंकि गणेश विसर्जन चल समारोह के समय शहर में रतजगा होता है और कई झांकियां निकलती हैं। झांकी मार्ग पर कई खतरनाक मकान हैं, जिन्हें चिह्नित कर अब तोडऩे की कार्रवाई शुरू की जा रही है। इसके अलावा अन्य खतरनाक मकान भी ढहाए जा रहे हैं। आज सुबह नगर निगम का रिमूवल अमला 8, मोरसली गली में शैलेष शर्मा के एक खतरनाक मकान को तोडऩे पहुंचा। अधिकारियों के मुताबिक मकान कई जगह से जर्जर हालत में था और वहां कोई भी नहीं रहता है। जेसीबी की मदद से मकान को ढहाने की कार्रवाई की गई और पूरी कार्रवाई की वीडियो रिकार्डिंग भी इस बार की गई है, ताकि किसी प्रकार के आरोप-प्रत्यारोप की स्थिति न रहे।

Share:

  • संजय सेतु के हवा में झूल रहे मकानों को लेकर 14 लोगों को नोटिस

    Sat Aug 23 , 2025
    मकान खाली करने से लेकर खतरनाक हिस्से हटाने के लिए निगम अफसरों ने कहा इंदौर। संजय सेतु से चंद्रभागा तक सडक़ निर्माण के दौरान कई मकानों के हिस्से निगम ने तोड़े थे, लेकिन उसके बाद से कई मकान हवा में झूल रहे हैं। चार दिन पहले एक मकान भरभराकर ढह गया था। इसके बाद से […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved