img-fluid

52 करोड़ के करीब पहुँचा निगम का संपत्तिकर वसूली आंकड़ा

March 31, 2026

  • 30 मार्च तक 51 करोड़ 80 लाख रुपए का राजस्व वसूल किया – आज छुट्टी के दिन भी कार्यालय खुले – निगमकर्मी जलकर और संपत्ति कर के लिए घर-घर दे रहे हैं दस्तक

उज्जैन। संपत्तिकर वसूली में इस बार नगर निगम रिकॉर्ड बनाने जा रहा है। 30 मार्च तक संपत्तिकर वसूली का आंकड़ा 51 करोड़ पार कर गया है और अधिकारियों ने आज एक ही दिन में 55 करोड़ वसूली का टारगेट रखा है।


  • निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा संपत्तिकर वसूली को लेकर शुरू से ही सख्त रहे है। इसी के कारण इस बार संपत्तिकर में नगर निगम पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ रहा है। 30 मार्च की स्थिति में नगर निगम का संपत्तिकर वसूली का आंकड़ा 51 करोड़ 80 लाख रुपए पार कर गया, जो अपने आप में रिकॉर्ड है। पिछले वर्ष यही आंकड़ा 45 करोड़ पर था। उससे लगभग 7 करोड़ अधिक स्थिति पहुंच गई है। संपत्तिकर के प्रभारी एवं उपायुक्त योगेंद्र पटेल ने बताया सभी जोन कार्यालयों एवं सार्वजनिक स्थानों पर कई दिनों से टीमें लगी हुई है और लगातार संपत्तिकर की वसूली की जा रही है। वहीं टीम आज वित्तीय वर्ष के अंतिम दिन छुट्टी के बावजूद भी काम कर रही है। कुछ कर्मचारियों को बड़े बकायादारों के घर भी भेजा जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक संपत्तिकर की वसूली हो सके। आज 31 मार्च को एक ही दिन में 3 से 4 करोड़ रुपए की वसूली का लक्ष्य रखा गया है। यदि 55 करोड़ का आंकड़ा नगर निगम ने छू लिया तो डिमांड की 50 फीसदी वसूली हो जाएगी और रिकॉर्ड टूट जाएगा। उल्लेखनीय की संपत्ति कर नगर निगम की आय का सबसे बड़ा साधन है।

    Share:

  • समर्थन मूल्य पर गेहूँ खरीदी तिथियों में संशोधन

    Tue Mar 31 , 2026
    उज्जैन। मध्यप्रदेश में न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर गेहूं खरीदी की तिथियों में संशोधन किया गया है। जारी आदेश के अनुसार उज्जैन संभाग, इंदौर संभाग, भोपाल संभाग और नर्मदापुरम संभाग में अब समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी का कार्य 10 अप्रैल से शुरू होगा। पूर्व में इन संभागों में खरीदी एक अप्रैल से शुरू किए […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved