
मुंबई । देश का विदेशी मुद्रा का भंडार तीन जुलाई को समाप्त हुये सप्ताह में 6.41 अरब डॉलर बढ़कर 513.25 अरब डॉलर के रिकार्ड स्तर पर पहुंच गया। इससे पिछले सप्ताह में यह 506.84 अरब डॉलर पर रहा था। विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति और स्वर्ण भंडार में बड़ी बढ़ोतरी से विदेशी मुद्रा का देश का भंडार बढ़ा है। इससे पहले 19 जनू को समाप्त सप्ताह में यह 2.08 अरब डॉलर घटकर 505.57 अरब डॉलर रह गया था।
रिजर्व बैंक द्वारा जारी साप्ताहिक आँकड़ों के अनुसार, तीन जुलाई को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार के सबसे बड़े घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति में 5.65 अरब डॉलर की वृद्धि हुई और सप्ताहांत पर यह 473.26 अरब डॉलर पर रहा। इस दौरान स्वर्ण भंडार भी 49.5 करोड़ डॉलर बढ़कर 34.01 अरब डॉलर पर पहुँच गया।
उल्लेखनीय है कि इसके तहत आलोच्य सप्ताह में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के पास आरक्षित निधि 25.9 करोड़ डॉलर बढ़कर 4.52 अरब डॉलर पर पहुँच गई और विशेष आहरण अधिकार 40 लाख डॉलर चढ़कर 1.44 अरब डॉलर पर पहुंच गया।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved