
-2021-22 में औद्योगिक उत्पादन में 11.3 फीसदी का इजाफा
नई दिल्ली। अर्थव्यवस्था के र्मोचे (fronts of economy) पर सरकार को राहत देने वाली खबर है। देश का औद्योगिक उत्पादन (country’s industrial production) मार्च, 2022 में 1.9 फीसदी बढ़ा (up 1.9 percent) है। एक साल पहले मार्च, 2021 में औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) की वृद्धि दर 24.2 फीसदी था। राष्ट्रीय सांख्यिकीय कार्यालय (एनएसओ) ने गुरुवार को यह जानकारी दी।
एनएसओ के जारी आंकड़ों के मुताबिक देश का औद्योगिक उत्पादन मार्च, 2022 में 1.9 फीसदी बढ़ा है। आंकड़ों के मुताबिक मार्च महीने में विनिर्माण क्षेत्र के उत्पादन में 0.9 फीसदी की बढ़ोतरी हुई। इस दौरान खनन उत्पादन 4 फीसदी और बिजली उत्पादन 6.1 फीसदी बढ़ा। हालांकि, मार्च, 2021 में देश का औद्योगिक उत्पादन सूचकांक 24.2 फीसदी बढ़ा था।
राष्ट्रीय सांख्यिकीय कार्यालय के आंकड़ों के मुताबिक वित्त वर्ष 2021-22 में औद्योगिक उत्पादन सूचकांक में 11.3 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। हालांकि, वित्त वर्ष 2020-21 में इसमें 8.4 फीसदी की गिरावट आई थी। मार्च, 2020 में कोरोना महामारी की वजह से देश का औद्योगिक उत्पादन बुरी तरह प्रभावित हुआ था। उस समय इसमें 18.7 फीसदी की गिरावट आई थी।
उल्लेखनीय है कि अप्रैल, 2020 में देश का औद्योगिक उत्पादन सूचकांक 57.3 फीसदी घटा था। कोरोना महामारी के कारण देशव्यापी लॉकडाउन से देश की आर्थिक गतिविधियां बुरी तरह प्रभावित हुई थीं, जिससे औद्योगिक उत्पादन में गिरावट आई थी। (एजेंसी, हि.स.)
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved