दुबई। भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब जीत लिया। इस जीत के बाद पूरे देश में जश्न का माहौल है। दुनियाभर में भारतीय फैंस ने डांस कर जश्न मनाया। इसी कड़ी में भारत के पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू और कोच गौतम गंभीर का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सिद्धू के कहने पर गंभीर ने डांस किया। फैंस इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं। फाइनल में न्यूजीलैंड के 252 रन के लक्ष्य को भारत ने 49 ओवर में चार विकेट रहते हासिल कर लिया।
View this post on Instagram
वीडियो में गंभीर सिद्धू से कहते हैं- आप मेरी बात छोड़ो। आज आप अपना एक शेर सुना दो या मैं सुनाऊं। मैं आपका शेर सुना दूं।’ इस पर सिद्धू कहते हैं, ‘सुना दो। नहले पर दहला मार दे यार। आज मेरा शेर खत्म है।’ इस पर गंभीर ने कहा, ‘फन कुचलने का हुनर सीखिये जनाब।’ इस पर सिद्धू कहते हैं, ‘अरे वाह! सांपों के डर से जंगल नहीं छोड़े जाते। आज एक और इतिहास रच दे यार। मेरी गुजारिश है आज भांगड़ा कर दो।’ इसके बाद सिद्धू गंभीर का हाथ पकड़ते हैं और फिर ‘सौदा खरा खरा’ गाते हैं और भांगड़ा करते हैं। गंभीर भी हाथ ऊपर कर भांगड़ा करने की कोशिश करते हैं। इस पर सुरेश रैना कहते हैं, ‘गौती भाई बहुत जिद्दी हैं।’ वीडियो में आकाश भी सिद्धू और गंभीर के साथ भांगड़ा करते हैं। सिद्धू फिर कहते हैं, ‘लव यू गंभीर। आज मैं बहुत खुश हूं।’
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved