
भोपाल। कोरोना संकट के दौरान मरीजों को अस्पताल पहुंचाने के लिए एंबुलेंस का संकट पैदा हो गया था। कई विधायकों, सांसदों और कंपनियों ने अपने सीएसआर (कॉर्पोरेट सोशल रेस्पांसिबिलिटी) फंड से दान में दी गई एंबुलेंस जय अंबे कंपनी के हवाले करने की तैयारी चल रही है। दान में मिलीं एबुलेंस को चलाने के लिए जिलों और ब्लॉक स्तर पर स्वास्थ्य विभाग के पास फंड नहीं था। ऐसे में अफसरों ने इन्हें कंपनी को देने के आदेश दिए हैं। छिंदवाड़ा में कांग्रेस विधायक की आपत्ति के बाद स्वास्थ्य विभाग ने एंबुलेंस को कंपनी से वापस ले लिया है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved