img-fluid

काटने के लिए बच्चे पर छोड़ दिया पिटबुल, खुद हंसता रहा कुत्ते का मालिक; लोग बनाते रहे वीडियो

July 21, 2025

नई दिल्‍ली । मुंबई (Mumbai)से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। मुंबई में पूर्वी उपनगर(Eastern Suburbs) में एक शख्स ने अपना पालतू कुत्ता(Pet dog) एक बच्चे के ऊपर छोड़ दिया। जब कुत्ता बच्चे को काट रहा था उस वक्त कुत्ते का मालिक हंस रहा था। जानकारी के मुताबिक कुत्ते के हमले में 11 साल का लड़का घायल हो गया। इसके बाद कुत्ते के मालिक को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि गुरुवार रात मानखुर्द इलाके में हुए हमले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हैरानी की बात यह है कि इस दौरान वहां मौजूद अन्य लोग भी बच्चे की मदद करने के बजाए मजे लेते रहे।


पिता ने दर्ज कराई शिकायत

घायल लड़के के पिता ने मामले की शिकायत दर्ज कराई है। इसके मुताबिक हमजा नाम का बच्चा एक आवासीय क्षेत्र में खड़े ऑटोरिक्शा के अंदर दोस्तों के साथ खेल रहा था। इसी दौरान आरोपी सोहेल हसन खान (43) अपने पिटबुल कुत्ते के साथ उधर से गुजरा। लड़का और उसके दोस्त कुत्ते को देखकर उत्साहित हो गए और पिटबुल-पिटबुल चिल्लाने लगे। इस पर कुत्ते का मालिक ऑटो में घुसा और सभी बच्चों को कुत्ते से डराने लगा। बाकी बच्चे तो वहां से भागने में कामयाब रहे, लेकिन हमजा नहीं भाग पाया।

किसी ने नहीं की मदद

इसके बाद पहले तो सोहेल ने हमजा को डराया। इसके बाद उसने कुत्ते को उसके ऊपर छोड़ दिया। खुद को बचाने के लिए हमजा ऑटो से कूदा और भागने लगा। लेकिन पिटबुल ने उसका पीछा किया और उसे कई जगह काट लिया। बच्चे का आरोप है कि इस दौरान वहां मौजूद अन्य लोग वीडियो बनाते रहे, लेकिन उसकी मदद करने के लिए आगे नहीं आए। उसने कहाकि वह बहुत ज्यादा डरा हुआ था क्योंकि कुत्ते ने उसे काटा और दौड़ाया। इस दौरान कुत्ते ने बच्चे के कपड़े मुंह में दबा रखे थे।

हंसता रहा आरोपी

वायरल वीडियो में आरोपी को हंसते हुए देखा जा सकता है, जबकि कुत्ता लड़के पर हमला कर रहा है। वहीं, आसपास के अन्य लोग इस दौरान मजे लेते दिखाई दिए। अधिकारी ने बताया कि कुत्ते ने लड़के की ठोड़ी पर काट लिया और उसे घायल कर दिया। उन्होंने बताया कि खान के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। उसे शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया और बाद में नोटिस जारी करने के बाद रिहा कर दिया गया।

Share:

  • 3500 करोड़ के शराब घोटाले की चार्जशीट में जगन मोहन रेड्डी का नाम, रिश्वत पाने वालों में शामिल

    Mon Jul 21 , 2025
    नई दिल्‍ली । आंध्र प्रदेश पुलिस(Andhra Pradesh Police) की ओर से 3,500 करोड़ रुपये के शराब घोटाले(Alcohol scandals) के सिलसिले में स्थानीय अदालत(Local court) में आरोपपत्र दायर(chargesheet filed) किया गया। इसमें पूर्व मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी के नाम का उल्लेख रिश्वत पाने वाले के तौर पर है। चार्जशीट के अनुसार, उन्हें हर महीने औसतन […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved