img-fluid

Agniban की खबर का असर… Nagar Nigam में लहराया तिरंगा, ताबड़तोड़ खरीदे 1 लाख के तीन झंडे

August 14, 2021

उज्जैन। अग्निबाण द्वारा कल नगर निगम में केवल डंडे लगने होने का समाचार प्रकाशित किया था जिसमें झंडा नहीं लगा था और यह चर्चा का विषय बना हुआ था..समाचार छपने के बाद अधिकारियों की नींद उड़ी और कल नगर निगम के खाली डंडे पर झंडा लहराने लगा। शान से अब नगर निगम परिसर में तिरंगा लहरा रहा है।
नगर निगम के मुख्यालय में बड़ा तिरंगा लहराया गया था और अभी कुछ दिन पहले यहाँ झंडा नहीं दिखा। इस पर अग्निबाण ने खबर प्रकाशित की तो 2 दिन में ही यहाँ झंडा लग गया और तीन झंडे खरीद लिए गए हैं। देश की शान देश की जान तिरंगा लेकिन पिछले कुछ दिनों से नगर निगम के मुख्यालय के बाहर लगे खंबे पर बड़ा ध्वज नहीं दिखाई दे रहा था। इस पर अग्रिबाण ने खबर प्रकाशित की और इस खबर का असर हुआ। 2 दिन में यहाँ तिरंगा लहराने लगा। बताया जाता है कि नगर निगम ने सप्लायर से ताबड़तोड़ तीन झंडे मंगवाए। 30 बाय 20 अर्थात 600 स्क्वायर फीट के तीन झंडे मंगवाए गए हैं। इनमें प्रत्येक झंडे की कीमत लगभग 31 हजार है अर्थात करीब 1 लाख खर्च कर यह झंडे मंगाए गए हैं। इंजीनियर मोहित मिश्रा ने बताया इन झंडे में जो ठेकेदार से सप्लाई ली गई है उसमें शर्त रखी गई है कि 3 महीने में झंडे में किसी भी प्रकार की खामी होती है तो रिपेयर करने की जिम्मेदारी सप्लायर की होगी। बताया जाता है कि 3 महीने में झंडे हवा से फट जाते हैं और इन्हें बदलना पड़ता है। नगर निगम परिसर में कल शाम को कर्मचारियों एवं आने वाले लोगों ने तिरंगा लहराते देखा तो प्रसन्नता व्यक्त की और कहा कि पूरे वर्ष भर इसी तरह ध्वज लहराना चाहिए, क्योंकि इससे राष्ट्रभक्ति की भावना जागती है।

Share:

  • आज सुबह हुई परेड की Final Rehearsal, Collector ने खड़े रहकर हर तैयारी देखी

    Sat Aug 14 , 2021
    उज्जैन। स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन कल सुबह दशहरा मैदान पर आयोजित होगा। कल यहाँ अतिथि के रूप में जिले केे प्रभारी मंत्री ध्वज वंदन करने पहुँचेंगे। आयोजन की फायनल रिहर्सल का निरीक्षण करने के लिए आज सुबह कलेक्टर एसपी समेत अन्य अधिकारी दशहरा मैदान पहुँचे। कल पूरे देश में आजादी का जश्न मनेगा। स्वतंत्रता […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved