img-fluid

देशभर में दिखा ईद का चांद, राष्ट्रपति मुर्मू, पीएम मोदी-राष्ट्रपति ने देशवासियों को दी मुबारकबाद

March 21, 2026

नई दिल्ली. रमजान (Ramadan) के पूरे 30 रोजे और इबादतों के बाद देशभर में खुशी का माहौल देखने को मिला, जब ईद (Eid) का चांद (moon) नजर आया। चांद दिखते ही मस्जिदों से एलान किया गया और लोगों ने आसमान में पटाखे जलाकर अपनी खुशी जाहिर की। अकीदतमंदों के चेहरों पर रौनक लौट आई और लोग एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद देने लगे।

इसी मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को ईद की शुभकामनाएं दीं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट में पीएम मोदी ने कहा कि ईद-उल-फितर की बहुत-बहुत बधाई। उन्होंने कहा कि यह दिन आपसी भाईचारे और दया की भावना को और मजबूत करे। सभी लोग खुश और स्वस्थ रहें।


  • राष्ट्रपति मुर्मू ने भी दी शुभकामनाएं
    ईद-उल-फितर के खास मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर संदेश जारी करते हुए सभी नागरिकों, खासकर मुस्लिम समुदाय के लोगों को ईद की बधाई दी। राष्ट्रपति मुर्मू ने अपने संदेश में कहा कि ईद का यह त्योहार हमें आत्मसंयम, सेवा और दूसरों की मदद करने की सीख देता है।

    उन्होंने कहा कि इस दिन हमें जरूरतमंदों और कमजोर वर्ग के लोगों के प्रति दया और सहयोग का भाव रखना चाहिए। इसके साथ ही मुर्मू ने देशवासियों से अपील की कि इस पवित्र मौके पर हम सब मिलकर समाज और देश को मजबूत बनाने का संकल्प लें। राष्ट्रपति के इस संदेश ने ईद के त्योहार पर भाईचारे और एकता का संदेश दिया है।

    पीएम मोदी ने नवरोज की भी बधाई दी
    इसके साथ ही पीएम मोदी ने नवरोज के खास मौके पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि यह पावन अवसर सभी के जीवन में खुशियां और समृद्धि लेकर आए। पीएम मोदी ने अपने संदेश में कामना की कि आने वाला साल सभी के लिए खुशहाल हो, लोगों की सभी इच्छाएं पूरी हों और हर कोई स्वस्थ रहे। उन्होंने सभी को नवरोज मुबारक कहकर इस त्योहार की बधाई दी। नवरोज पारसी समुदाय का प्रमुख त्योहार है, जिसे नए साल की शुरुआत के रूप में मनाया जाता है। इस दिन लोग एक-दूसरे को शुभकामनाएं देते हैं और सुख-शांति की कामना करते हैं।

    Share:

  • धुरंधर 2’ विवाद पर पूर्व DGP का पलटवार, बोले- “सच दिखा तो दर्द हो रहा”, आलोचकों को दिया करारा जवाब

    Sat Mar 21 , 2026
    नई दिल्ली। फिल्म ‘धुरंधर 2’ (film Dhurandhar 2) को लेकर उठे विवाद के बीच जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) के पूर्व पुलिस महानिदेशक (DGP) एस.पी. वैद (S.P. Vaid) ने खुलकर फिल्म का समर्थन किया है। उन्होंने आलोचना करने वालों पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि फिल्म में दिखाई गई बातें कड़वी जरूर हैं, लेकिन हकीकत […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved