
भोपाल। अशोका गार्डन पुलिस ने वी मार्ट की एक महिला मैनेजर और असिसटेंट मैनेजर के खिलाफ कर्मचारी को आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि महिला मैनेजर और मृतक कर्मचारी पूर्व में प्रेम प्रसंग के बाद नोट्री कर शादी कर चुके थे। हालांकि बाद में आरोपी महिला ने पति से किनारा करना शुरु कर दिया। वी मार्ट में ही कार्यरत असिस्टेंट मैनेजर से उसकी नजदीकी हो गई। पति महिला मैनेजर को समझाइश देता तो दोनों मिलकर उसके धमकाते थे। झूठे मुकदमों में फंसाने की धौंस दी जाती थी। इसी से तंग आकर युवक ने खुदकुशी कर ली थी।
एएसआई राजकु मार दुबे के मुताबिक कैलाश नगर सेमरा निवासी शुभम पिता राजकु मार पाठक (26) वी मार्ट जहांगीराबाद में काम करता था। 27 जून 2020 को उसने अपने घर में फ ांसी लगाकर खुदकु शी की थी। पुलिस को मृतक के पास से छह पन्नों का सुसाइड नोट मिला था। जिसमें उसने लिखा कि वी मार्ट की मैनेजर दीप्ती बैरागी से नोटराइज्ड शादी की थी और दोनों खुश थे, लेकिन कु छ महीनों बाद वी मार्ट के असिस्टेंड मैनेजर मनोज भारद्धाज के करीब हो गई। उसके बाद उससे बातचीत भी बंद कर दी थी। सुसाइड नोट में उसने अपने परिजनों से गलतियों की माफ ी भी मांगी थी। दोनों से परेशान होकर ही उसने खुदकु शी की है। हैंड राईटिंग की रिपोर्ट आने और पड़ताल के बाद पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस का कहना है जल्द ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। दोनों की तलाश की जा रही है। प्रकरण दर्ज होने की भनक लगते ही दोनों आरोपी फरार हो गए हैं।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved