
उज्जैन। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन तेजी से चल रहा है। अब तक 75 फीसदी से ज्यादा कॉपियों का मूल्यांकन किया जा चुका है, और अप्रैल में ही बोर्ड का रिजल्ट जारी होने की संभावना है। हालांकि, आधिकारिक तारीख का एलान अभी नहीं किया गया है। मूल्यांकन कार्य में तेजी लाने के लिए परीक्षकों की संख्या में वृद्धि की गई है। उज्जैन जिले मूल्यांकन के लिए 25 से अधिक परीक्षकों को ड्यूटी पर तैनात किया गया है। यहां कक्षा 12 का मूल्यांकन कार्य लगभग पूरा हो चुका हैं। वहीं कक्षा 10 वीं की कॉपियां भी एक सप्ताह में पूरी जांच की जाएगी। अगर मूल्यांकन की गति इसी तरह बनी रही, तो बोर्ड को अपने तय समय से पहले रिजल्ट जारी करने में सफलता मिल सकती है, जिससे छात्रों को समय से परिणाम का पता चल सकेगा।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved