
इंदौर। अखिल भारतीय महिला कांग्रेस कमेटी (All India Women Congress Committee) की मध्य प्रदेश और हरियाणा की प्रभारी तथा जनरल सेक्रेटरी ओनिका मेहरोत्रा ने आज मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) की महिला कांग्रेस कार्यकारिणी को भंग कर दिया है। इस कार्यकारिणी में केवल अध्यक्ष अर्चना जायसवाल और बाकी चार उपाध्यक्षों को रखा गया है। इसके बाद सभी जिला और शहर की महिला अध्यक्षों को भी हटा दिया गया है। इसके पहले प्रदेश अध्यक्ष अर्चना जायसवाल ने कुछ जिलों के अध्यक्षों को बदल दिया था, जिसको लेकर बवाल मचा था। इसके बाद इस कार्यकारिणी को होल्ड पर कर दिया गया था। वर्तमान कार्यकारिणी में उज्जैन की नूरी खान सहित तीन और पदाधिकारी भी शामिल है जिन्हें यथावत रखा गया है।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved