img-fluid

इंदौर विकास प्राधिकरण में राजनीतिक बोर्ड की कवायद तेज, अध्यक्ष पद की दौड़ में कई दावेदार

October 13, 2025

इंदौर। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में भाजपा की सरकार (BJP government) बने दो वर्ष होने वाले हैं, लेकिन अभी तक निगम, मंडलों में राजनीतिक नियुक्तियां नहीं हो पाई हैं। इंदौर विकास प्राधिकरण में भी राजनीतिक बोर्ड की कवायद शुरू हो रही है। इंदौर से कई नेता अध्यक्ष पद की दौड़ में हैं और अपने राजनीतिक आकाओं के जरिए भोपाल के पदाधिकारियों को साधने में जुट गए हैं। माना जा रहा है कि इस पद के लिए संगठन के अलावा संघ की पसंद भी मायने रखेगी।

अध्यक्ष पद के लिए पूर्व भाजपा नगर अध्यक्ष गौरव रणदीवे, मुकेश राजावत, जीतू जिराती, टीनू जैन, सुदर्शन गुप्ता, हरिनारायण यादव के नाम चर्चा में है। राजावत और टीनू जैन नगर अध्यक्ष की दौड़ में भी थे, लेकिन तब संगठन ने सुमित मिश्रा को नगर अध्यक्ष बनाया था। इस कारण दोनों अध्यक्ष पद के प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं और दीपावली के बाद घोषणा हो सकती है। अध्यक्ष के अलावा उपाध्यक्ष और संचालक मंडल भी काबिज होगा।


दो मर्तबा पहले अध्यक्ष की घोषणा की गई और कुछ समय बाद संचालक मंडल घोषित किया गया, लेकिन इस बार अध्यक्ष के साथ संचालक मंडल भी तय हो जाएगा। उधर भाजपा की नगर कार्यकारिणी की भी जल्दी ही घोषणा होगी। नामों को लेकर तीन माह पहले रायशुमारी हो चुकी है।

Share:

  • भोपाल में दिलीप बिल्डकॉन ग्रुप के ठिकानों पर छापेमारी, इनकम टैक्स की टीमें खंगाल रही दस्तावेज

    Mon Oct 13 , 2025
    भोपाल। देश की प्रमुख निर्माण कंपनियों में शामिल दिलीप बिल्डकॉन ग्रुप (Dilip Buildcon Group) के भोपाल स्थित दफ्तर और अन्य ठिकानों पर सोमवार को आयकर विभाग ने छापेमारी की। अमृतसर से आई विशेष टीम ने दो ठिकानों पर दस्तावेज खंगाले और वित्तीय रिकॉर्ड्स की जांच शुरू कर दी। दिलीप बिल्डकॉन भोपाल मेट्रो समेत देश में […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved