img-fluid

आने वाले समय में इन 3 राशि वालों की बदलेगी किस्‍मत, शनिदेव की कृपा से मिलेंगे कई लाभ

March 11, 2022

नई दिल्ली। शनिदेव (Shani Dev) की कृपा से तीन राशि वालों के अच्छे दिन शुरू होने वाले हैं। साल 2022 में शनिदेव का राशि परिवर्तन होने जा रहा है। ज्योतिष शास्त्र(Astrology) में शनिदेव को कर्मफलदाता माना गया है। वर्तमान में मिथुन, तुला राशि वालों पर शनि ढैय्या चल रही है, जबकि शनि की साढ़ेसाती (Saturn’s half-century) धनु, मकर व कुंभ राशि वालों पर चल रही है।

शनि का राशि परिवर्तन 2022-
हिंदू पंचांग के अनुसार, 29 अप्रैल 2022 में शनि मकर राशि(Capricorn) से निकलकर कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। यानी शनि कुंभ राशि(Aquarius) में गोचर कर जाएंगे। शनि गोचर का सभी 12 राशियों पर प्रभाव पड़ेगा। हालांकि तीन राशि वालों को शनि राशि परिवर्तन का विशेष लाभ होगा।

मिथुन-
शनि के राशि परिवर्तन के साथ ही मिथुन राशि वालों को शनि ढैय्या से मुक्ति मिल जाएगी। शनि ढैय्या के खत्म होने ही इस राशि से जुड़े जातकों की मुश्किलें कम हो जाएंगी। कार्यों में आने वाली बाधाएं दूर होंगी। धन लाभ की स्थिति बनेगी। जॉब में तरक्की के आसार रहेंगे।


  • तुला-
    तुला राशि वालों पर भी वर्तमान में शनि ढैय्या चल रही है। शनि के राशि परिवर्तन के साथ ही इस राशि वालों को शनि ढैय्या से मुक्ति मिल जाएगी। ढैय्या समाप्त होते ही आपको भाग्य का साथ मिलेगा। कार्यों में आने वाली बाधाओं से मुक्ति मिलेगी। धन के मामले में शनि का राशि परिवर्तन लाभकारी साबित होगा। आपको कई क्षेत्र में सफलता हासिल होगी।

    धनु-
    धनु राशि वालों पर शनि की साढ़े साती चल रही है। 29 अप्रैल 2022 को शनि गोचर के साथ ही शनि की दशा से मुक्ति मिल जाएगी। इस दौरान आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। रुके हुए कार्य पूरे होंगे। नौकरी में आने वाली बाधाओं से मुक्ति मिलेगी। नए लोगों से मुलाकात संभव है, जो आपको करियर के लिए लाभकारी साबित होंगे।

    (Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. हम इसकी पुष्टि नहीं करता है. कोई भी सवाल या परेशानी हो तो विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें)

    Share:

  • आवासीय टीन शेड की दरों से होगी अब गोदामों की गणना

    Fri Mar 11 , 2022
    अग्निबाण की खबर सही साबित, 25 फीसदी तक महंगे हो जाएंगे चुनिंदा क्षेत्र, पब्लिक डोमेन में डाली प्रस्तावित गाइडलाइन, बुलवाई आपत्तियां इंदौर। आगामी वित्त वर्ष की अचल सम्पत्तियों (immovable properties) की गाइडलाइन तय करने के लिए जिला मूल्यांकन समिति (District Evaluation Committee) की कल आयोजित बैठक में 575 लोकेशनों पर स्टाम्प ड्यूटी में वृद्धि करना […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved