
जबलपुर। गोहलपुर क्षेत्र में एक बस कंडक्टर ने खुद को कुंवारा बताकर एक युवती को अपने प्रेमजाल में फंसाया और उसका दैहिक शोषण करता रहा। युवती को जब पता चला कि युवक शादीशुदा व दो बच्चों का बाप है तो उसने मामले की शिकायत गोहलपुर थाने में दर्ज कराई। पुलिस ने बताया कि गुप्ता कॉलोनी रानीताल निवासी विक्की रैकवार वर्ष 2016 में मेट्रो बस कंडक्टर था। इसी दौरान उसकी जान पहचान महाराजपुर अधारताल निवासी अंजू (परिवर्तित नाम) से हुई। तब विक्की ने अंजू से दोस्ती कर ली और 13 अगस्त 2016 को उसे घुमाने के बहाने अपने साथ पीली बिल्डिंग बधइयां मोहल्ला गोहलपुर ले जाकर रेप किया।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved