img-fluid

फीमेल फैन ने किस से भर दिया Amitabh Bachchan का चेहरा, बिग बी बोले- अरे देवी जी कोई जगह तो छोड़ो

June 23, 2022


डेस्क। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन फिल्मों के साथ ही सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं और अक्सर ही अपनी तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। सोशल मीडिया पर उनकी फैन फॉलोइंग भी काफी ज्यादा है। हाल ही में बिग बी ने एक तस्वीर शेयर की है, जिसे देख आपकी हंसी नहीं रुकेगी। इस तस्वीर में बिग बी का पूरा चेहरा किस से भरा हुआ है और एक मजेदार कैप्शन भी लिखा है।

दरअसल, अमिताभ बच्चन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है। इसमें उनके पूरे चेहरे पर किस के निशान हैं और लिखा हुआ है, उनकी आंखें और जिस तरह से वह मुस्कुराते हैं। इसे शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, ‘अरे…पर देवी जी…कोई जगह तो छोड़ो स्माईल करने के लिए!’ बिग बी का ये अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है।


  • बिग बी के इस पोस्ट पर अब मजेदार कमेंट आ रहे हैं। कोई बिग बी को क्यूट कह रहा है, तो कोई उनके ह्यूमर की तारीफ कर रहा है।एक यूजर ने लिखा, ‘देवी जी कौन है, जया जी को नहीं पता शायद’, तो दूसरे ने लिखा, ‘ये भी अच्छा है किस ही किस देवी जी से।’ बता दें कि बिग बी की यह तस्वीर 2020 की है, जिसमें उन्होंने किस फिल्टर का इस्तेमाल किया था। वहीं, अब इस तस्वीर को एक फीमेल फैन के मैसेज के साथ दोबारा उन्होंने शेयर किया है।

     

    View this post on Instagram

     

    A post shared by Amitabh Bachchan (@amitabhbachchan)

    अमिताभ बच्चन के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही अयान मुखर्जी की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके साथ रणबीर कपूर, नागार्जुन, आलिया भट्ट और मौनी रॉय भी मुख्य भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे। इसके अलावा वह प्रभास और दीपिका पादुकोण के साथ ‘प्रोजेक्ट के’ में दिखाई देंगे।

    Share:

  • अब दिव्यांगों को भी मिलेगी बड़े स्कूलों में मुफ्त शिक्षा

    Thu Jun 23 , 2022
    दिव्यांग नजदीक के किसी भी स्कूल में कर सकते हैं आवेदन, स्कूलों को भी स्पेशल टीचर रखकर देना होगा दाखिला इन्दौर। 6 से 18 वर्ष तक के दिव्यांग छात्र-छात्राओं को नि:शुल्क शिक्षा प्राप्त करने का अधिकार मिल गया है। अब दिव्यांग के माता-पिता नजदीकी किसी भी स्कूल में बच्चे को शिक्षा दिला सकेंगे। शहर के […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved