मुंबई (Mumbai)। नब्बे के दशक की बॉलीवुड की लोकप्रिय जोड़ियों में से एक थी अजय देवगन और तब्बू (Ajay Devgan and Tabu) की जोड़ी। दर्शकों ने इस जोड़ी को खूब पसंद किया। उस समय इस जोड़ी को देखने के लिए दर्शक काफी उत्साहित रहते थे। आजकल फिर यह जोड़ी इस वक्त काफी सुर्खियों में है और इसकी वजह है उनकी नई फिल्म ‘औरों में कहां दम था’। फिल्म 2 अगस्त को रिलीज हुई और फिलहाल बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। एक बार फिर अजय और तब्बू की जोड़ी को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म ‘औरों में कहां दम था’ ने पहले दिन के मुकाबले दूसरे दिन जबरदस्त कमाई की है।©2026 Agnibaan , All Rights Reserved