इन दिनों लगातार चर्चा में बनी हुई शाहरुख़ खान, (shahrukh khan) दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम (Deepika Padukone and John Abraham) की आगामी फिल्म पठान को लेकर एक लेटेस्ट अपडेट सामने आई है। रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म का पहला गाना रिलीज के लिए तैयार है। इस गाने का टायटल होगा ‘बेशरम रंग’। यह गाना दीपिका पादुकोण और शाहरुख़ खान (shahrukh khan) पर फिल्माया जाएगा। कहा जा रहा है कि इस गाने में दीपिका का अब तक का सबसे हॉट अवतार देखा जाएगा। इससे पहले दीपिका का इतना अलग और हॉट अवतार किसी ने नहीं देखा होगा। पठान का पहला गाना ‘बेशरम रंग’ इस साल का सबसे बड़ा पार्टी एंथम होगा, जो दर्शकों को काफी पसंद आएगा। इस गाने को विशाल शेखर की जोड़ी ने कम्पोज किया है। यह गाना इसी महीने 12 दिसंबर को रिलीज होगा।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved