img-fluid

क्रिप्टो में भारी मुनाफे का झांसा, एक अरब की ठगी का खुलासा; चार आरोपी गिरफ्तार

March 22, 2026

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर (Gorakhpur) में ऑनलाइन निवेश (Online Investing) और फॉरेक्स ट्रेडिंग (Forex Trading) के नाम पर बड़े पैमाने पर ठगी करने वाले गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। रामगढ़ताल थाना क्षेत्र की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि गिरोह ने फर्जी बैंक खातों के जरिए करीब एक अरब रुपये जुटाकर उसी रकम से क्रिप्टो करेंसी ट्रेडिंग का खेल रचा और निवेशकों को मोटे मुनाफे का लालच देकर ठगी की।

पुलिस के अनुसार 20 मार्च को मुखबिर से सूचना मिली कि तारामंडल स्थित एक होटल में कुछ लोग फॉरेक्स ट्रेडिंग और ऑनलाइन गेमिंग में निवेश कराने के नाम पर लोगों को फंसा रहे हैं। बताया गया कि गिरोह सैकड़ों लोगों से रुपये ऐंठ चुका है और नए लोगों को बुलाकर ठगी की तैयारी कर रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने छापा मारकर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मौके से लैपटॉप, कई मोबाइल फोन, बैंक खातों से जुड़े दस्तावेज और विभिन्न खातों की यूजर आईडी-पासवर्ड भी बरामद किए गए।

प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी फर्जी और किराए पर लिए गए बैंक खातों का इस्तेमाल करते थे। इन खातों में निवेश के नाम पर बड़ी रकम ट्रांसफर कराई जाती थी। बाद में उसी पैसे से क्रिप्टो ट्रेडिंग का दिखावा किया जाता और निवेशकों को झूठे मुनाफे के आंकड़े दिखाकर और धन लगाने के लिए उकसाया जाता। जब निवेशक पैसा वापस मांगते तो आरोपी टालमटोल कर संपर्क तोड़ देते थे।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक गिरोह अवैध और अविनियमित निवेश योजनाएं चला रहा था। आशंका है कि इस मामले में कई और पीड़ित सामने आ सकते हैं। पुलिस अब आरोपियों के बैंक खातों की जांच कर कुल ठगी की रकम और नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों का पता लगा रही है।



  • एक खाता फ्रीज होने पर खुलवाते थे दूसरा
    जांच में यह भी सामने आया कि आरोपियों के पास ऐसे खातों की जानकारी मिली है जिनमें साइबर ठगी की रकम आई थी। इन खातों को अन्य जिलों की साइबर पुलिस ने फ्रीज कराया था। गिरोह एक खाता बंद होने पर दूसरे व्यक्ति को झांसा देकर नया खाता खुलवाता और उसकी यूजर आईडी लेकर ठगी जारी रखता था।

    चार गिरफ्तार, दो आरोपी फरार
    गिरफ्तार आरोपियों में अंबेडकरनगर के जहांगीरगंज क्षेत्र निवासी अजीत यादव, बलिया के बांसडीह क्षेत्र निवासी पारतेश सिंह, कुशीनगर के बृजमनगंज क्षेत्र निवासी अजय कुमार और सेनुआ निवासी गणेश साहनी शामिल हैं। वहीं नोएडा निवासी अजय और शाहजहांपुर निवासी ऋषभ को पुलिस ने वांछित घोषित किया है।

    इस संबंध में सीओ अरुण कुमार एस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। साइबर सेल की मदद से पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है और गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश तेज कर दी गई है।

    Share:

  • लंबे युद्ध की तैयारी..... फूड सप्लाई सुरक्षित करने में जुटा ईरान, खाद्यान से भरे 6 जहाज होर्मुज से गुजरे

    Sun Mar 22 , 2026
    तेहरान। स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait of Hormuz) पर ईरान (Iran) की सख्त पहरेदारी है। तेल वाले जहाजों को यहां से गुजरने की मनाही है। सिर्फ इक्का-दुक्का जहाज ही, ईरान की सहमति से इधर से जा रहे हैं। इस बीच ईरान ने कुछ और जहाजों को भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने की इजाजत दी है। […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved