
उज्जैन। कल दोपहर साइंस कॉलेज में पुरानी रंजिश के चलते छात्र पर तीन बदमाशों ने चाकू से हमला कर घायल कर दिया था। इस दौरान भगदड़ की स्थिति बन गई थी। वारदात के बाद चाकूबाजी करने वाले बदमाश भाग गए थे जिन्हें माधवनगर थाना पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। माधवनगर थाना पुलिस ने बताया कि दाऊदखेड़ी निवासी अरुण सिंह पिता राजेन्द्र सिंह पंवार उम्र 32 वर्ष साइंस कॉलेज का छात्र है। कल वह बाईक से कॉलेज गया था। इस दौरान पॉलीटेकनिक कॉलेज के समीप से जब वह गुजर रहा था तभी दूसरी बाईकों पर आए बदमाश उसके आगे कटबाजी करने लगे। इस पर अरुणसिंह ने उन्हें देखा तो आरोपियों ने घूरकर देखने को लेकर विवाद शुरू कर दिया, तब तक अरुण कॉलेज में जा चुका था।
युवक ने कीटनाशक पी, अस्पताल में उपचार जारी
उज्जैन। आगर रोड स्थित मंगल नगर कॉलोनी में रहने वाले एक युवक ने आज सुबह अपने घर पर कीटनाशक पी ली जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ी तो परिजन अस्पताल लेकर आए जहाँ उसे उपचार दिया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि मंगल कॉलोनी में रहने वाले तेजू नामक युवक ने सुबह कीटनाशक दवा ली थी जिसकी हालत बिगडऩे पर अस्पताल में भर्ती कराया गया। परिजनों से पुलिस को कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। युवक के होश में आने के बाद उसके बयान दर्ज किए जाएंगे।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved