img-fluid

शासन पहले महिला पुलिसकर्मियों के लिए टायलेट बनवा देता, फिर आम जनता की फिक्र करता

March 20, 2024

  • उज्जैन जिले में 33 पुलिस थाने लेकिन मात्र एक में ही महिला प्रसाधन कक्ष

उज्जैन। उज्जैन जिले में कुल 33 थाने हैं, इसमें केवल एक थाने (महिला थाना) को छोड़कर किसी भी थाने में महिलाओं के लिए अलग से शौचालय नहीं है। पुलिस विभाग के अधिकारी खुद इस बात को मान रहे हैं, लेकिन अभी तक किसी ने इस समस्या को दूर करने की कोशिश नहीं की हैं।



दरअसल, ग्रामीण क्षेत्रों में ही नहीं शहर के पुलिस थानों में भी महिलाओं के लिए अलग शौचालय की पड़ताल चौकाने वाली है। हैरानी इस बात कि हैं कि शहर के पुलिस थानों में भी महिलाओं के लिए अलग शौचालय की कोई व्यवस्था नहीं है। केवल एक थाने में अलग शौचालय बना हैं। वह भी महिला थाना हैं। बाकी के थानों में अलग शौचालय ना होने से महिला पुलिसकर्मियों से लेकर महिला फरियादियों तक को आए दिन परेशान होना पड़ता है। मामले में कुछ महिला पुलिसकर्मियों ने अग्रिबाण को बताया कि पुलिस थानों में अब ना सिर्फ पहले के मुकाबले कई गुना ज्यादा महिलाओं की तैनाती हो रही हैं, बल्कि महिला फरियादियों की संख्या भी काफी बढ़ गई है। ऐसे में अलग शौचालय ना होने से उन्हें भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। रोजाना 8 घंटे की ड्यूटी के बीच हर महिला पुलिसकर्मी को मजबूरी में सुलभ शौचालय, पेट्रोल पंप या पुरुष शौचालय में ही जाना पड़ता है। सर्वाधिक परेशानी पीरियड्स के दिनों में होती है। ऐसे में वे शर्मसार भी हो रही हैं।

Share:

  • इंदौर कलेक्टर के आदेश, रंगपंचमी की गैर में हथियार लेकर पकड़ाए तो लगेगी रासुका

    Wed Mar 20 , 2024
    इंदौर। इंदौर (Indore) में आगामी रंग पंचमी (Rang Panchami) का पर्व परम्परागत रूप से हर्षोल्लास के साथ मनाया जायेगा। इस दिन शहर के निर्धारित मार्गों से रंगारंग गेर (colorful ger) भी निकाली जायेगी। पूरा शहर रंगों से सराबोर रहेगा। गेर में हुडदंग करने वालो के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जायेगी। गेर में हथियार (Weapon) के […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved