img-fluid

IPL 2021 : Prithvi Shaw का बड़ा कारनामा, एक साथ तोड़ा Kohli और Rohit का ये बड़ा रिकॉर्ड

April 28, 2021

अहमदाबाद। दिल्ली कैपिटल्स की टीम को भले ही रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ मंगलवार को खेले गए रोमांचक आईपीएल मुकाबले में एक रन से करीबी हार का सामना करना पड़ा, लेकिन इस टीम के ओपनिंग बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने बड़ा कारनामा करते हुए एक ही साथ विराट कोहली और रोहित शर्मा दोनों के ही बड़े रिकॉर्ड्स ध्वस्त कर दिए।

पृथ्वी शॉ का बड़ा कारनामा
पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ मंगलवार को खेले गए आईपीएल मुकाबले में 18 गेंदों में 21 रनों की पारी खेली, जिसमें तीन चौके शामिल थे। पृथ्वी शॉ ने अपनी इस पारी में आठवां रन बनाते ही आईपीएल में 1000 रन पूरे कर लिए। पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) ने 44 मैचों में 1000 रन का आंकड़ा छू लिया।

एक साथ तोड़ा कोहली और ‘हिटमैन’ का रिकॉर्ड
इसी के साथ ही पृथ्वी शॉ ने आईपीएल में सबसे उम्र में 1000 रन पूरे करने के मामले में रोहित शर्मा और विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ दिया। पृथ्वी IPL मे सबसे कम उम्र में 1000 रन पूरे करने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने सिर्फ 21 साल 169 दिन की उम्र में यह कारनामा किया है। जबकि विराट कोहली ने 22 साल 175 दिन और रोहित शर्मा ने 22 साल 340 दिन की उम्र में 1000 आईपीएल रन पूरे किए थे।

पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) ने संजू सैमसन का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 21 साल 183 दिन की उम्र में 1000 आईपीएल रन पूरे किए थे। सबसे कम उम्र में 1000 आईपीएल रन पूरा करने का रिकॉर्ड ऋषभ पंत के नाम है। ऋषभ पंत ने 20 साल 218 दिन की उम्र में 1000 आईपीएल रन पूरे किए थे।

आईपीएल में सबसे उम्र में 1000 रन पूरा करने वाले बल्लेबाज
ऋषभ पंत – 20 साल 218 दिन
पृथ्वी शॉ – 21 साल, 169 दिन
संजू सैमसन – 21 साल, 183 दिन
शुभमन गिल – 21 साल 222 दिन
विराट कोहली – 22 साल 175 दिन
रोहित शर्मा – 22 साल 340 दिन

जीता हुआ मैच हार गई दिल्ली
कप्तान ऋषभ पंत (नाबाद 58) और शिमरोन हेटमेयर (नाबाद 53) की तूफानी अर्धशतकीय पारियों के बावजूद दिल्ली कैपिटल्स को मंगलवार को खेले गए रोमांचक आईपीएल मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के हाथों एक रन से करीबी हार का सामना करना पड़ा।

दिल्ली कैपिटल्स का दिल टूट गया
दिल्ली कैपिटल्स को आखिरी ओवर में जीत के लिए 14 रन चाहिए थे। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की तरफ से मोहम्मद सिराज आखिरी ओवर करने आए। दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत और शिमरोन हेटमेयर उस समय क्रीज पर थे, लेकिन ये दोनों ही बल्लेबाज सिर्फ 12 रन ही बना पाए और दिल्ली जीत से एक रन दूर रह गई। दिल्ली कैपिटल्स का दिल टूट गया।

Share:

  • दुल्हन की अजीबोगरीब विदाई, पिता ने की जूतों से पिटाई, देखें Video

    Wed Apr 28 , 2021
    नई दिल्ली: Funny Video: शादी के बाद दुल्हन बनी लड़की को विदा (Bride Vidai) करना सभी के लिए सबसे मुश्किल और भावुक लम्हा होता है। आमतौर पर लड़की के परिवार के सबसे करीबी लोगों में उसके पिता, मां और भाई-बहन शामिल होते हैं। इसमें कोई दोराय नहीं है कि सभी का रो-रोकर बुरा हाल हो […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved