
शहडोल । शहडोल (Shahdol) के ब्योम्हारी में रेत माफियाओं (Sand mafias) के खिलाफ शिकंजा कसते हुए प्रशासन (Administration) ने देर रात एसआई (SI) महेंद्र बागरी (Mahendra Bagri) को कुचलकर मारने वाले ट्रैक्टर चालक के घर को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के दौराना यहां बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात किया गया। वहीं पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही फरार ट्रैक्टर चालक गिरफ्तारी पर 30 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया है।
चुनाव बाद अफसरों पर होगी कार्रवाई
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटना को गंभीरता से लेते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही चुनाव बाद कलेक्टर, एसपी सहित अन्य जिम्मेदार अधिकारियों के तबादले भी किए जा सकते हैं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved