img-fluid

T20 World Cup 2026: सेमीफाइनल के लिए ICC का वो नियम, जिसके चलते दोपहर में शुरू होगा मैच

March 02, 2026

डेस्क: टी20 वर्ल्ड कप 2026 अब अपने आखिरी स्टेज में पहुंच गया है. चार सप्ताह के रोमांचक क्रिकेट के बाद आखिरी चार टीमों का फैसला हो चुका है. डिफेंडिंग चैंपियन भारत, साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड अब ट्रॉफी की रेस में बची हैं. अब सभी नॉकआउट मैच भारत में खेले जाएंगे. पहला सेमीफाइनल साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच होगा. फिर दूसरे सेमीफाइनल में भारत-इंग्लैंड की टीमें भिड़ेंगी. इन दोनों मैचों की विजेता टीम फाइनल में टकराएंगी.


  • दोनों सेमीफाइनल में रिजर्व डे रखा गया है. ICC ने मौसम को ध्यान में रखते हुए ये नियम बनाए हैं. हालांकि, मैच को निर्धारित दिन पर पूरा करने की पूरी कोशिश की जाएगी, जरूरत पड़ने पर ओवर कम भी किए जा सकते हैं. ICC ने मैच को पूरा करने के लिए एक्सट्रा टाइम दिया है, ताकि रिजर्व डे का इस्तेमाल कम से कम हो. निर्धारित दिन पर 90 मिनट और रिजर्व डे पर 120 मिनट का एक्सट्रा टाइम मिलेगा. हालांकि, नतीजे के लिए दोनों टीमों को कम से कम 10 ओवर बल्लेबाजी करनी होगी. अगर रिजर्व डे पर मैच जाता है, तो खेल उसी स्थिति से रिज्यूम होगा जहां पहले दिन पर रुकेगा.

    बता दें, ये दोनों सेमीफाइनल मैच भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे से खेले जाएंगे. लेकिन मुकाबला रिजर्व डे पर जाता है तो समय में बदलाव किया जाएगा. दरअसल, रिजर्व डे पर मुकाबले की शुरुआत दोपहर 3 बजे से ही कर दी जाएगी.

    Share:

  • संतुलित जीवनशैली और खान-पान से सुधरेगी सेहत

    Mon Mar 2 , 2026
    निरामय कार्यशाला में महापौर और चिकित्सकों ने दी प्रेरणा जबलपुर। संस्कारधानी में में स्वास्थ्य संतुलन और मानसिक शांति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से निरामय कार्यशाला का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम फेडरेशन ऑफ मध्य प्रदेश चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री और डायवेल कोर फाउंडेशन के साझा प्रयासों से संपन्न हुआ। कार्यशाला के दौरान […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved