img-fluid

पाकिस्तान का समर्थन करने पर इन दो देशों पर दिख रहा भारतीय पर्यटकों के बायकॉट का असर, जानें

July 03, 2025

नई दिल्‍ली । भारत-पाकिस्तान(India–Pakistan) के बीच चले संघर्ष(struggle) का असर देश की एयरलाइन इंडस्ट्री(Airline Industry) और मध्य एशिया(Central Asia) जाने वाले यात्राओं पर साफ दिखा। मई के आंकड़ों से पता चलता है कि कैसे इन दोनों क्षेत्रों को प्रभावित किया। जब बॉर्डर इलाकों में हमला हुआ तो उत्तर और पश्चिम भारत के 32 एयरपोर्ट बंद कर दिए गए। पहले ही दिन 50 से ज्यादा फ्लाइट कैंसल करनी पड़ीं। डीजीसीए के अनुसार, मई में एयर इंडिया को सबसे ज्यादा झटका लगा। उसकी 3.4% फ्लाइट कैंसल हुईं, जबकि अप्रैल में ये सिर्फ 0.27% थी।


भारत और पाक संघर्ष में अजरबैजान और तुर्किये ने पाकिस्तान का साथ दिया। इसके बाद कई लोगों ने उन दोनों की अपनी यात्रा रद्द कर दी। मई के आंकड़े बताते हैं कि अजरबैजान जाने वाले भारतीयों की संख्या पिछले साल मई में 29,691 थी, जो इस साल मई में घटकर 23,326 रह गई। तुर्किये में भी भारतीय पर्यटकों की संख्या मई 2024 में 41,544 थी, जो मई 2025 में घटकर 31,659 रह गई। अजरबैजान के लिए 2018 के बाद यह पहली बार है जब भारतीय पर्यटकों की संख्या में इतनी बड़ी गिरावट आई (कोविड साल छोड़कर)। तुर्किये में यह गिरावट लगातार तीसरे महीने रही।

एयर इंडिया को सबसे ज्यादा झटका

नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) के अनुसार, मई में एयर इंडिया को सबसे ज्यादा झटका लगा। उसकी 3.4% फ्लाइट कैंसल हुईं, जबकि अप्रैल में ये सिर्फ 0.27% थी। इंडिगो का 2.03% और स्पाइसजेट का 2.62% कैंसिलेशन रेट रहा। आकासा एयर पर सबसे कम असर हुआ। एयरपोर्ट बंद होने और फ्लाइट कैंसल होने की वजह से मई में भारतीयों ने कम यात्रा की।

उत्तर भारत में सबसे ज्यादा गिरावट आई। मई में उत्तर भारत के एयरपोर्ट फुटफॉल (कुल यात्रियों की संख्या) में 8.7% की गिरावट आई, जबकि पश्चिम भारत में थोड़ी सी बढ़ोतरी 1.5% दर्ज की गई।

अजरबैजान और तुर्किये के बहिष्कार का असर

भारत और पाक संघर्ष में अजरबैजान और तुर्किये ने पाकिस्तान का साथ दिया। इसके बाद कई लोगों ने उन दोनों की अपनी यात्रा रद्द कर दी। मई के आंकड़े बताते हैं कि अजरबैजान जाने वाले भारतीयों की संख्या पिछले साल मई में 29,691 थी, जो इस साल मई में घटकर 23,326 रह गई। तुर्किये में भी भारतीय पर्यटकों की संख्या मई 2024 में 41,544 थी, जो मई 2025 में घटकर 31,659 रह गई।

अजरबैजान के लिए 2018 के बाद यह पहली बार है, जब भारतीय पर्यटकों की संख्या में इतनी बड़ी गिरावट आई (कोविड साल छोड़कर)। तुर्किये में यह गिरावट लगातार तीसरे महीने रही, पर इस बार गिरावट पहले से ज्यादा थी। फिर भी गिरावट के बावजूद मई में भारत अजरबैजान का तीसरा सबसे बड़ा पर्यटक देश बना रहा। इसलिए अजरबैजान को भारतीय पर्यटकों के बहिष्कार से ज्यादा नुकसान हुआ होगा।

मई में प्रमुख एयरलाइंस की घरेलू उड़ानों की कैंसिलेशन रेट(प्रतिशत में)

एयरलाइन जनवरी फरवरी मार्च अप्रैल मई

इंडिगो 0.3 0.3 0.4 0.5 2

एयर इंडिया ग्रुप 0.2 0.3 0.4 0.3 3.5

आकासा एयर 0.1 0.1 0.2 0.3 1

स्पाइसजेट 1 1.2 1.5 1.8 3

स्रोत: नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए)

– मई में एयर इंडिया ग्रुप को सबसे ज्यादा झटका लगा और कैंसिलेशन रेट सबसे ज्यादा रहा।

अजरबैजान और तुर्किये जाने वाले भारतीय यात्रियों की संख्या (मई के महीने में)

साल अजरबैजान तुर्किये

2017 995 7,756

2018 3,483 16,430

2019 5,463 27,092

2022 4,841 23,211

2023 8,863 28,223

2024 29,691 41,544

2025 23,326 31,659

– 2020 और 2021 के डाटा को कोरोना के कारण हटाया गया।

स्रोत: अजरबैजान पर्यटन बोर्ड, तुर्किये पर्यटन मंत्रालय।

भारत-पाक विवाद के बीच घरेलू हवाई यात्रा ट्रैफिक में गिरावट

महीना/साल यात्री वृद्धि दर (%)
मई 2024 करीब 4

जून 2024 करीब 6

जुलाई 2024 करीब 7

अगस्त 2024 करीब 6

सितंबर 2024 करीब 8

अक्टूबर 2024 करीब 12

नवंबर 2024 करीब 8

दिसंबर 2024 करीब 12

जनवरी 2025 करीब 11

फरवरी 2025 करीब 8

मार्च 2025 करीब 8

मई 2025 सिर्फ 1.9

मई 2025 में घरेलू हवाई यात्री ट्रैफिक वृद्धि सिर्फ 1.9% रही, जो कई सालों में सबसे कम है। इसमें भारत-पाक तनाव और हवाई अड्डों के बंद होने का असर दिखा।

मई 2025 में अजरबैजान घूमने आने वाले टॉप-5 देशों के लोग

रूस 62,809

तुर्की 41,299

भारत 23,326

ईरान 17,787

सऊदी अरब 10,090

स्रोत: अजरबैजान पर्यटन बोर्ड

Share:

  • ग्‍वालियर जिले में झाड़-फूंक के बहाने एक नाबालिग से दुष्‍कर्म, पेट दर्द से थी परेशान, रात को ताबीज देने बुलाया

    Thu Jul 3 , 2025
    ग्वालियर । ग्वालियर जिले (Gwalior district) के भितरवार थाना क्षेत्र (Bhitarwar Police Station Area) में झाड़-फूंक के बहाने एक नाबालिग (Minor girl) के साथ दुष्कर्म किए जाने की वारदात सामने आई है। आरोपी के खिलाफ मंगलवार देर रात दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट (pocso act) के तहत मामला दर्ज किया है। भितरवार एसडीओपी जितेंद्र नगाइच ने […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved