img-fluid

इंदौर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा ‘हेलमेट पहनें-सुरक्षित रहें अभियान” के तहत निरंतर कार्यक्रम कर, किया जा रहा है जनजागरूकता प्रयास

March 24, 2026

इंदौर। सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत आम जनमानस को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से पुलिस आयुक्त, नगरीय इंदौर संतोष कुमार सिंह के दिशा निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस आयुक्त ( अपराध/मुख्यालय) आर.के. सिंह के मार्गदर्शन में लगातार जागरूकता अभियान चलाए जा रहे है।

इसी कड़ी में आज दिनाँक 24 मार्च 2026 शहर के पलासिया चौराहे पर पुलिस आयुक्त, नगरीय इंदौर संतोष कुमार सिंह एवं अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अपराध/मुख्यालय) आरके सिंह, पुलिस उपायुक्त (प्रभारी यातायात) राजेश कुमार त्रिपाठी व अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में इंदौर ट्रैफिक पुलिस द्वारा 24 वाँ ‘हेलमेट पहनें-सुरक्षित रहें वृहद जागरूकता अभियान चलाया गया।

इस दौरान पुलिस कमिशनर संतोष कुमार सिंह द्वारा युवा, बुजुर्ग, जरूरतमंद ऐसे वाहन चालक जिनके पास रजिस्ट्रेशन लाइसेंस दस्तावेज पूर्ण थे उन्हें हेलमेट प्रदान किए गए। ऐसे वाहन चालकों द्वारा नियमो का उल्लंघन करने पर पहले चालान किया गया फिर सुरक्षा का महत्व समझाते हुए हेलमेट भी दिया।


  • ऐसे भी जिम्मेदार दोपहिया वाहन चालक इस अभियान में सम्मिलित हुए जो स्वेच्छा से हेलमेट लगाएं मिले, पुलिस कमिश्नर व अधिकारियों द्वारा ऐसे जिम्मेदार चालको की प्रशंसा करते हुए उन्हें सम्मान स्वरूप उपहार भी प्रदान किए गए।

    सड़क सुरक्षा का महत्व समझाने के लिए यातायात पुलिस द्वारा लगातार हेलमेट जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है, और अभी तक 24 कार्यक्रमों में 3800 से ज्यादा हेलमेट भी वितरित किए गए हैं, ताकि वाहन चालक हादसों की गम्भीरता को समझें और नियमों का पालन करें।

    पुलिस कमिश्नर ने वाहन चालकों से यह भी कहा कि लगातार इन्दौर शहर के सुगम, सुरक्षित यातायात व्यवस्था के लिए आमजन मानस को जागरूक करने व सड़क सुरक्षा में उनकी सहभागिता के लिए नित नए कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। कार्यक्रमों उद्देश्य यही है कि वाहन चालक सड़क सुरक्षा नियमों की गंभीरता को समझे व स्वेच्छा से यातायात नियमों का पालन करें। इस अभियान को आगे बढ़ाने के लिए जिम्मेदार वाहन चालकों को आगे आना चाहिए और अन्य लोगों को भी सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक करना चाहिए।

    वाहन चालकों ने भी पुलिस कमिश्नर से अपने अनुभव साझा करते हुए, संकल्प लिया कि ना केवल हम यातायात नियमों का पालन करेंगे बल्कि अन्य लोगों को भी प्रेरित करेंगे।

    Share:

  • पश्चिम एशिया संकट के बीच भारत का कदम: स्वदेशी जहाज तैयार करने पर खर्च होंगे 70,000 करोड़ रुपये, पीएम का एलान

    Tue Mar 24 , 2026
    नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में चल रहे भू-राजनीतिक तनाव और इसके कारण पैदा हुए वैश्विक ऊर्जा संकट के बीच, भारत ने अपनी आपूर्ति शृंखला को सुरक्षित करने के लिए एक महत्वपूर्ण रणनीतिक कदम उठाया है। राज्यसभा में बोलते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्पष्ट किया है कि आयात के लिए विदेशी जहाजों पर निर्भरता कम […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved