img-fluid

इंदौर ट्रैफिक पुलिस की हेल्पलाइन ने कल 14 में से 12 शिकायतों का तत्समय ही कर दिया निराकरण

October 17, 2025

इंदौर। शहर में सुगम सुरक्षित व सुखद यातायात हेतु पुलिस कमिश्नर इंदौर के निर्देशन में यातायात प्रबंधन पुलिस द्वारा लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। इसी कड़ी में इंदौर यातायात प्रबंधन पुलिस द्वारा व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर – 7049107620 जारी किया गया है।

उक्त हेल्पलाइन पर कल 16.10.25 को ट्रैफिक पुलिस को कुल 14 शिकायते प्राप्त हुई, जिनमें से 12 का त्वरित निराकरण कर दिया। कल कुछ इस प्रकार की शिकायते आई-
1. कोठारी मार्केट व सिख मोहल्ले के सिग्नल एक साथ चालू होने से समस्या संबंधी।
2. स्कूल बसे रेड सिग्नल से बचने के लिए गलियों में घुसकर जाम लगाने के संबंध में।



  • 3. कारें रोड़ पर खड़ी करने से जाम लगने संबंधी।
    4. ई रिक्शा व ऑटो/ठेले आदि के बेतरतीब खड़े होने के कारण जाम।
    5. वाहन चालकों द्वारा यातायात नियमों का उल्लघंन कर तेज गति से वाहन चलाने।
    6. रॉन्ग साइड वाहन चलाकर वन वे का पालन नही करने ।
    7. जगह जगह जाम लगने के संबंध में।

    उक्त 14 शिकायतों में उल्लेखित समस्याओ पर त्वरित कार्यवाही कर 12 का समाधान किया गया व नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही भी की गई है, शेष 02 में भी कार्यवाही की जा रही हैं। उक्त हेल्पलाइन शुरू होने से लेकर कल तक में कुल 540 शिकायत प्राप्त हुई जिनमे से 516 शिकायतो का त्वरित निराकरण किया गया है, शेष 24 शिकायतों पर भी कार्यवाही की जा रही है। आम नागरिकों से अनुरोध है कि सुव्यवस्थित यातायात हेतु इंदौर पुलिस को सहयोग दें और किसी भी प्रकार की ट्रैफिक संबंधी समस्या होने पर हेल्पलाइन नंबर– 7049107620 पर सूचना दें।

    Share:

  • त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने पत्नी स्वप्ना साहा के साथ अयोध्या स्थित राम मंदिर और हनुमान गढ़ी मंदिर में पूजा अर्चना की

    Fri Oct 17 , 2025
    अगरतला । त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने पत्नी स्वप्ना साहा के साथ (Tripura Chief Minister Manik Saha along with his wife Swapna Saha) अयोध्या स्थित राम मंदिर और हनुमान गढ़ी मंदिर में (At Ram Temple and Hanuman Garhi Temple in Ayodhya) पूजा अर्चना की (Offered Prayers) । वहां उन्होंने त्रिपुरा और पूरे देश के […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved