img-fluid

सप्ताह के हर दिन ग्रहों का असर और रंगों की मनाही..

February 08, 2026

नई दिल्ली।हिंदू धर्म (Hinduism)और ज्योतिष शास्त्र (astrology energies)में सप्ताह के हर दिन ग्रहों (associated with each day of the week)की ऊर्जा और रंगों का गहरा संबंध बताया गया है। किसी भी दिन गलत रंग पहनने से ग्रहों का उल्टा प्रभाव सक्रिय हो सकता है, जिससे तरक्की रुक सकती है, धन हानि हो सकती है, स्वास्थ्य बिगड़ (health problems)सकता है और तनाव बढ़ सकता है। आइए जानें सप्ताह के हर दिन कौनसा रंग पहनना वर्जित(restrictions on wearing certain colors) है।
सोमवार:
सोमवार चंद्रमा का दिन है। इस दिन लाल, काले और नीले रंग के कपड़े पहनना अशुभ माना गया है। ऐसा करने से जीवन में तनाव और दुविधा बढ़ती है, निर्णय लेने की क्षमता कमजोर पड़ती है।

मंगलवार:
मंगलवार को हरे रंग के कपड़े पहनना अशुभ है। हरे रंग का संबंध बुध ग्रह से है, और मंगल के दिन हरे रंग का प्रभाव विरोधी होता है। इससे वाणी, बुद्धि और व्यापार में नुकसान हो सकता है।

बुधवार:
बुधवार गुरु और बुध ग्रह के बीच शत्रुता का दिन माना गया है। इसलिए पीले रंग के कपड़े पहनना अशुभ फल देता है। इससे कार्यक्षेत्र में बाधा और मानसिक उलझन बढ़ सकती है।

गुरुवार:
गुरुवार को गुलाबी और काले रंग के कपड़े पहनना वर्जित है। गुरु ग्रह नाराज हो सकते हैं। इस दिन यह गलती करने से वैवाहिक जीवन में समस्याएं, सुख में कमी और तरक्की में रुकावट हो सकती है।

शुक्रवार:
शुक्रवार मां लक्ष्मी का दिन है। इस दिन काले या गहरे रंग के कपड़े पहनना अशुभ है। इससे धन प्राप्ति में बाधा आती है और आर्थिक स्थिति कमजोर पड़ सकती है।

शनिवार:
शनिवार राहु ग्रह का प्रभाव बढ़ाने वाला दिन है। सफेद रंग पहनने से राहु का प्रकोप सक्रिय होता है। जीवन में समस्याएं, दुर्घटनाएं और असफलता के योग बनते हैं।

रविवार:
रविवार सूर्य का दिन है। इस दिन काले रंग के कपड़े पहनना अशुभ है। शनि और सूर्य के शत्रु ग्रह होने के कारण आत्मविश्वास घट सकता है, बीमारी और दुर्घटना का डर बढ़ सकता है।

 


  • सप्ताह में ग्रहों के अनुसार रंगों का ध्यान रखना सफलता, धन और मानसिक शांति के लिए बेहद जरूरी है। सही दिन पर सही रंग पहनना न केवल सौभाग्य बढ़ाता है बल्कि कार्यक्षेत्र और व्यक्तिगत जीवन में संतुलन भी बनाए रखता है।

    Share:

  • इंदौर: युवको ने की सिंगर के साथ मारपीट, पुलिस ने किया मामला दर्ज

    Sun Feb 8 , 2026
    इंदौर। इंदौर (Indore) के लसूडिया इलाके (Lasudia Area) में शनिवार रात एक रिसोर्ट में सिंगर निलेश (Singer Nilesh) पर कुछ युवकों ने हमला कर दिया। घटना उस वक्त हुई जब रिसोर्ट में सिंगिंग प्रोग्राम (Singing Program) चल रहा था। गायक को पीटने के बाद, जब रिसोर्ट मैनेजर और स्टाफ ने उन्हें समझाने की कोशिश की, […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved