img-fluid

नगर निगम के बजट को नेता प्रतिपक्ष ने ब्रांडिंग वाला बजट बताया

March 31, 2026

  • कहा, पिछले वर्ष 4500 करोड़ के प्रावधान के बावजूद नता की बुनियादी उम्मीदों पर फिरा पानी

उज्जैन। सोमवार को आगर रोड स्थित नगर निगम मुख्यालय छत्रपति शिवाजी भवन में सदन रखा गया जिसमें वित्तीय वर्ष 26-27 के बजट पर चर्चा हुई। सदन में नेता प्रतिपक्ष ने निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए और बजट को मात्र ब्रांडिंग वाला बजट बताया।


  • नेता प्रतिपक्ष रवि राय ने कहा कि बजट पूर्ण रूप से काल्पनिक और केवल ब्रांडिंग वाला है। वित्तीय वर्ष 25526 में भी 4500 करोड़ का प्रावधान किया गया था और इस वर्ष भी इतनी ही राशि का बजट लाया गया है। हकीकत यह है कि पिछले वित्तीय वर्ष में निगम सिर्फ 550 करोड़ रुपए ही खर्च कर पाया। बजट में शामिल लगभग दो दर्जन खेल प्रतियोगिताएं आयोजित ही नहीं की गईं। इसके अलावा नवदुर्गा महोत्सव, योगेश्वर टेकरी पर कार्यक्रम, रामलीला मंचन और झांज मंजीरे के लिए भी कोई राशि आवंटित नहीं की गई। निगम की सड़कों पर पीडब्ल्यूडी और विकास प्राधिकरण काम कर रहे हैं। इससे स्पष्ट है कि प्रदेश भाजपा सरकार को अपने ही बोर्ड पर विश्वास नहीं है, जो दूसरे विभागों से काम करा रहा है। निगम प्रशासन स्वयं की ब्रांडिंग के लिए बड़े बड़े होर्डिंग, बैनर और पोस्टर लगा रहा है। इस बजट से शहर की जनता को भारी आशा थी कि पर्याप्त स्वच्छ पानी मिलेगा, गार्डन हरे भरे होंगे, गली मोहल्ले की पुरानी नालियां रिपेयर होंगी और प्रकाश व्यवस्था सुधरेगी। गरीब ठेले और गुमटी वालों के लिए किसी हाकर झोन के बनने की भी उम्मीद थी, लेकिन यह बजट जनता की कसौटी पर खरा नहीं उतरा।

    Share:

  • उज्जैन इंदौर के बीच जल्द दौड़ेंगी ई-बसें

    Tue Mar 31 , 2026
    टेंडर प्रक्रिया हुई, किराया भी रहेगा कम उज्जैन। कम किराया और प्रदूषण मुक्त परिवहन को बढ़ावा देने के लिए प्रस्तावित ई-बस सेवा जल्द शुरू होने जा रही है। केंद्र सरकार की अमृत योजना के तहत उज्जैन इंदौर के बीच 5 ई बसें संचालित होगी। इन सभी बसों का संचालन इंदौर से किया जाएगा। उल्लेखनीय है […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved