img-fluid

पाकिस्तान को चैम्पियन बनाने वाले दिग्गज ने किया संन्यास का ऐलान, 2017 में तोड़ा था करोड़ों भारतीयों का दिल

March 15, 2026

नई दिल्ली: पाकिस्तान के दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज सरफराज अहमद (Sarfaraz Ahmed) ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है. इसके साथ ही लगभग दो दशकों तक चला उनका अंतरराष्ट्रीय करियर समाप्त हो गया. सरफराज ने अपने करियर में पाकिस्तान को व्हाइट-बॉल क्रिकेट में कई यादगार जीत दिलाईं.

कराची में जन्मे विकेटकीपर-बल्लेबाज़ सरफराज ने नवंबर 2007 में जयपुर में भारत के खिलाफ वनडे मैच से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था. अपने करियर में उन्होंने 54 टेस्ट, 117 वनडे और 61 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले. इन मैचों में उन्होंने कुल 6164 रन बनाए, जिसमें 6 शतक और 35 अर्धशतक शामिल हैं. विकेटकीपर के रूप में भी उनका रिकॉर्ड शानदार रहा. उन्होंने विकेट के पीछे 315 कैच और 56 स्टंपिंग किए.


  • 100 मैचों में की पाकिस्तान की कप्तानी
    सरफराज ने तीनों फॉर्मेट मिलाकर 100 अंतरराष्ट्रीय मैचों में पाकिस्तान की कप्तानी की.

    * 50 वनडे
    * 37 टी20 इंटरनेशनल
    * 13 टेस्ट

    उनकी कप्तानी में पाकिस्तान टी20 इंटरनेशनल रैंकिंग में नंबर-1 बनी और टीम ने लगातार 11 टी20 सीरीज जीतने का विश्व रिकॉर्ड भी बनाया.

    2017 चैंपियंस ट्रॉफी जीत सबसे बड़ी उपलब्धि
    सरफराज के कप्तानी कार्यकाल की सबसे बड़ी उपलब्धि इंग्लैंड में खेली गई आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी की जीत रही. फाइनल में पाकिस्तान ने भारत को 180 रन से हराकर खिताब जीता था और आठ साल बाद आईसीसी ट्रॉफी अपने नाम की थी. इस जीत के साथ सरफराज पाकिस्तान के एकमात्र ऐसे कप्तान बने जिन्होंने जूनियर और सीनियर दोनों स्तर पर आईसीसी ट्रॉफी जिताई. इससे पहले उन्होंने 2006 में श्रीलंका में खेले गए आईसीसी अंडर-19 में पाकिस्तान को चैंपियन बनाया था, जहां फाइनल में भारत को हराया गया था.

    कई बड़े खिलाड़ियों को दिया मौका
    सरफराज ने अपनी कप्तानी के दौरान कई खिलाड़ियों को शुरुआती मौका दिया, जो आगे चलकर टीम के स्टार बने. इनमें शामिल हैं:
    * बाबर आज़म
    * शाहीन शाह अफरीदी
    * हसन अली
    * इमाम-उल-हक
    * फहीम अशरफ
    * फखर ज़मान
    * शादाब खान

    सरफराज की सेवाओं को देखते हुए उन्हें 2018 में पाकिस्तान के प्रतिष्ठित नागरिक सम्मान से नवाजा गया. वह यह सम्मान पाने वाले पाकिस्तान के सबसे युवा कप्तान बने. हालांकि, मोहम्मद रिजवान के उभरने के बाद सरफराज के खेलने के मौके कम होते गए. उन्होंने पाकिस्तान के लिए आखिरी मैच दिसंबर 2023 में पर्थ टेस्ट में खेला था.

    बन सकते हैं पाकिस्तान के कोच
    अब माना जा रहा है कि हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर-8 से बाहर होने के बाद टीम में होने वाले बदलाव के बीच सरफराज पाकिस्तान टीम के कोचिंग स्टाफ में भूमिका निभा सकते हैं. संन्यास की घोषणा करते हुए सरफराज ने कहा, पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व करना मेरे जीवन का सबसे बड़ा सम्मान रहा है. 2006 में अंडर-19 टीम को विश्व खिताब दिलाने से लेकर 2017 में चैंपियंस ट्रॉफी उठाने तक पाकिस्तान की जर्सी में बिताया हर पल खास रहा.

    Share:

  • MP के मैहर में मछली और अंडे की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध, नवरात्रि मेले के चलते प्रशासन का बड़ा फैसला

    Sun Mar 15 , 2026
    मैहर: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के मैहर में चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) मेले को देखते हुए प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है. अनुविभागीय दंडाधिकारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार 19 मार्च 2026 से 27 मार्च 2026 की मध्यरात्रि तक पूरे नगरपालिका क्षेत्र मैहर में मांस, मछली और अंडे के क्रय-विक्रय पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा. यह […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved