
जंगल में 4 मवेशियों के शव मिले
इन्दौर। वन विभाग इन्दौर (Indore) के अधीन चोरल फॉरेस्ट रेंज (Choral Forest Range) के जंगलों में तेंदुए (leopard) के शिकार 4 मवेशियों के शव मिले, मगर शिकार से मृत मवेशियों का वन विभाग ने सिर्फ 20 हजार मुआवजा मंजूर किया है, जबकि एक मवेशी की ही कीमत कम से कम 20 हजार रुपए होती है ।
21 हजार हेक्टयर से ज्यादा बड़ी है चोरल फॉरेस्ट रेंज
चोरल में इन्दौर वन विभाग का 21 हजार 500 हेक्टेयर का जंगल है। इस जंगल में नए साल के पहले माह में ही तेंदुए ने जहां चार मवेशियों को अपना शिकार बनाया है, वहीं पिछले साल 2025 में 13 गाय, 3 भैंस सहित 5 बैल मतलब कुल 21 मवेशियों को शिकार बनाया था। इसके बदले में वनमण्डल इंदौर ने मवेशी मालिकों को 1 लाख 18 हजार 500 रुपए का मुआवजा दिया था।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved