img-fluid

चुनाव में लॉटरी किंग की लग गई ‘लॉटरी’, परिवार के 3 सदस्य बने विधायक

May 05, 2026

नई दिल्ली: लॉटरी कारोबारी सैंटियागो मार्टिन के परिवार ने 2026 के विधानसभा चुनाव में ‘क्लीन स्वीप’ किया है. अलग-अलग विचारधाराओं और पार्टियों से जुड़ने के बावजूद उनके परिवार ने इस चुनाव में बेहद शानदार प्रदर्शन किया है. चुनावी बॉन्ड के जरिए राजनीतिक दलों खासकर डीएमके को भारी चंदा देने वाले मार्टिन परिवार के तीन सदस्यों ने अलग-अलग पार्टियों और सीटों से चुनाव लड़ा और तीनों ही जीत गए.

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, लॉटरी कारोबारी सैंटियागो मार्टिन ने डीएमके को करीब 500 करोड़ का चंदा दिया है. सैंटियागो मार्टिन की पत्नी लीमा रोज मार्टिन ने AIADMK के टिकट पर लालगुड़ी से चुनाव लड़ी और जीत दर्ज की. उनके दामाद आधव अर्जुन ने तमिलागा वेट्री कड़गम (टीवीके) का प्रतिनिधित्व करते हुए विल्लीवक्कम से चुनाव लड़ा और जीता.

वहीं, उनके बेटे जोस चार्ल्स मार्टिन ने अपनी पार्टी (लाचिया जननायक काची) की तरफ से पुडुचेरी के कामराज नगर से चुनाव लड़ा और जीता. लाचिया जननायक काची एनडीए के साथ गठबंधन में है. लॉटरी कारोबारी परिवार के इन तीनों सदस्यों ने चुनाव में जीत दर्ज की. लीमा ने लालगुड़ी से जीत हासिल की. लालगुड़ी को डीएमके का गढ़ माना जाता है.


  • लीमा ने टीवीके के कु पा कृष्णन (Ku Pa Krishnan) को 2739 वोटों से हराया, जबकि डीएमके के ए परिवल्लल तीसरे स्थान पर रहे. डीएमके ने 2006, 2011, 2016 और 2021 के विधानसभा चुनावों में यह सीट अपने नाम की थी. TVK के टिकट पर चुनाव लड़ने वाले आधव ने विल्लीवाक्कम से जीत हासिल की. ​​उन्होंने डीएमके के कार्तिक मोहन को 17,302 वोटों से हराया. विल्लीवाक्कम को भी डीएमके का भी गढ़ माना जाता है. पिछले दो चुनावों में यह सीट डीएमके ने जीती थी.

    लॉटरी कारोबारी सैंटियागो के बेटे जोस चार्ल्स मार्टिन ने पुडुचेरी में कामराज नगर सीट से चुनाव लड़ा. यहां उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार पीके देवदॉस को 10,205 वोटों से हराया. बता दें कि तीनों उम्मीदवार चुनाव में सबसे धनी उम्मीदवारों में शामिल थे. तमिलनाडु में मार्टिन की पत्नी लीमा सबसे अमीर उम्मीदवार थीं. उन्होंने 1041 करोड़ रुपये की संपत्ति घोषित की थी. पुडुचेरी में जोस चार्ल्स ने 597 करोड़ रुपये की संपत्ति दिखाई थी. अमीर उम्मीदवारों की लिस्ट में वह सबसे ऊपर थे. सैंटियागो के दामाद आधव ने 442 करोड़ रुपये की संपत्ति घोषित की थी.

    Share:

  • UAE पर अटैक में घायल हुए तीन भारतीय, MEA ने कहा- ये अस्वीकार्य

    Tue May 5 , 2026
    डेस्क: यूएई के फुजैराह में हुए हमले को लेकर भारत ने कड़ा रुख अपनाया है. इस हमले में तीन भारतीय नागरिक घायल हुए हैं, जिसे भारत सरकार ने अस्वीकार्य बताया है. विदेश मंत्रालय ने अपने बयान में कहा कि फुजैराह पर हमला और उसमें भारतीयों का घायल होना गंभीर मामला है. भारत ने सभी देशों […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved