img-fluid

लगातार दूसरी रात भी पारा 15 डिग्री के नीचे

December 11, 2023

  • दिन के तापमान में भी आई गिरावट, बढऩे लगा ठंड का असर
  • मौसम वैज्ञानिक बोले- कोई बड़ा सिस्टम सक्रिय नहीं इसलिए ्अगले कुछ दिन ऐसा ही बना रहेगा मौसम

इंदौर (Indore)। मौसम साफ होने के साथ ही ठंड का असर बढऩे लगा है। कल लगातार दूसरी रात न्यूनतम तापमान 15 डिग्री के नीचे रहा। वहीं दिन के तापमान में भी गिरावट दर्ज हुई। इसके चलते ठंड का अहसास बढऩे लगा है। सुबह और रात के समय तो ठिठुरन पैदा हो रही है। विमानतल स्थित मौसम केंद्र के मुताबिक कल दिन का अधिकतम तापमान 25.8 डिग्री रहा, जो सामान्य से 3 डिग्री और परसों की अपेक्षा 1 डिग्री कम था। वहीं रात का न्यूनतम तापमान 14.6 डिग्री रहा, जो सामान्य से 3 डिग्री ज्यादा, लेकिन पिछले दिनों की अपेक्षा कम था।


  • इस दौरान हवा की दिशा दक्षिण-पूर्वी रही और हवा की अधिकतम रफ्तार 18 किलोमीटर प्रतिघंटे तक पहुंची। भोपाल के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक एके शुक्ला ने बताया कि अभी पाकिस्तान के आसपास एक पश्चिमी विक्षोभ है, लेकिन यह कमजोर है और एक-दो दिन में खत्म हो जाएगा। वहीं तीन से चार दिन बाद एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, लेकिन वह भी कमजोर होगा। इससे उत्तर भारत में भारी बर्फबारी की स्थिति बनती नजर नहीं आ रही है, जिससे इंदौर में भी मौसम ऐसा ही बना रहेगा और अगले कुछ दिनों में तापमान में बड़ी गिरावट के आसार नहीं हैं। 20 दिसंबर के आसपास तापमान में और कमी आ सकती है।

    Share:

  • राजस्थान सीएम का फैसला कल, वसुंधरा ने फिर दिखाई ताकत

    Mon Dec 11 , 2023
    जयपुर। राजस्थान (Rajasthan) में आज होने वाली विधायकों की बैठक टल गई है। के न्द्रीय पर्यवेक्षक (Central Observer) अब कल राजस्थान पहुंचेंगे और विधायक दल (Legislative Party) की बैठक लेंगे। इधर, राजस्थान में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे (Vasundhara Raje) एक बार फिर शक्ति प्रदर्शन करती दिखाई दे रही हैं। कल दिल्ली से लौटकर राजे जयपुर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved