img-fluid

मौसम विभाग ने जारी की ‘भारी’ बारिश की चेतावनी, ‘हल्की’ बारिश भी नहीं हुई

July 09, 2024

  • पानी को तरस रहे इंदौर को सही जानकारी तक नहीं दे पा रहा मौसम विभाग

इन्दौर। मौसम विभाग की भविष्यवाणी अब मजाक बनती जा रही है। कल मौसम विभाग ने दिन में दो बार भारी बारिश की चेतावनी जारी की, लेकिन हल्की बारिश भी देखने को नहीं मिली। एक ओर जहां शहर पानी को तरस रहा है ऐसे में मौसम विभाग सही जानकारी तक नहीं दे पा रहा है।


  • भोपाल मौसम केंद्र द्वारा इंदौर सहित संभाग के ज्यादातर जिलों में कल भारी बारिश की चेतावनी जारी की थी। दिनभर बादल भी छाए रहे, लेकिन सिर्फ कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी ही देखने को मिली। विमानतल स्थित मौसम केंद्र के मुताबिक कल सुबह से आज सुबह के बीच सिर्फ 0.3 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई। कल दिन का अधिकतम तापमान 29 डिग्री रहा, जो सामान्य से 3 डिग्री और परसो की अपेक्षा 2.5 डिग्री कम था। वहीं रात का न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री रहा, जो सामान्य से 1 डिग्री ज्यादा था। इस तरह दिन और रात के तापमान में सिर्फ 4.5 डिग्री का अंतर रह गया। इस दौरान हवाओं का रुख पश्चिमी रहा और अधिकतम गति 19 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंची। आज अलसुबह शहर में घना कोहरा भी छाया, जिससे दृश्यता घटकर 600 मीटर तक पहुंच गई।

    Share:

  • सांसद बनने के बाद पहली बार इंदौर आएंगे किसान मोर्चा अध्यक्ष

    Tue Jul 9 , 2024
    जाल सभागृह में दोपहर में संभाग के किसान नेताओं का जमावड़ा, अन्नदाताओं का आभार मानेंगे इंदौर। सांसद (MP) बनने के बाद किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष (Kisan Morcha president) दर्शनसिंह चौधरी (Darshan Singh Choudhary) आज इंदौर आ रहे हैं। इंदौर में आज किसान मोर्चा की संभागीय बैठक रखी गई है, जिसमें अन्नदाताओं (food producers) के […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved