img-fluid

दुनिया का सबसे रहस्यमयी इंसान, जिसके थे दो चेहरे, एक सोता तो दूसरा जागता था

December 24, 2023

इंदौर। हम आपको एक ऐसे इंसान (human being) के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे दुनिया का सबसे रहस्यमयी और अद्भुत इंसान (Mysterious and wonderful man) माना जाता था, क्योंकि इस इंसान के एक नहीं बल्कि दो चेहरे थे। इस शख्स का नाम था एडवर्ड मॉर्डेक। मॉर्डेक के बारे में जानकर हर कोई हैरान रह जाता है। दो चेहरों वाला यह रहस्यमयी इंसान, इंसानों के लिए ही नहीं बल्कि विज्ञान के लिए भी एक चुनौती बन गया था। 19वीं शताब्दी में इंगलैंड में एक ऐसे शख्स का जन्म हुआ, जिसके दो चेहरे थे।

एक चेहरा इंसानों की तरह आगे, लेकिन दूसरा चेहरा ठीक उसके पीछे था। यह व्यक्ति जितना खूबसूरत दिखता था, वह पीछे से उतना ही डरावना भी था। उसका दूसरा चेहरा ठीक सिर के पीछे की तरफ था। यह शख्स इतना रहस्यमयी था कि उसके सामने के चेहरे की तरह पिछले चेहरे पर भी आंखें, नाक और मुंह था। फर्क सिर्फ इतना था कि यह चेहरा कुछ बोल नहीं सकता था, सिर्फ एडवर्ड के हंसने और रोने पर यह चेहरा भी हंसता और रोता था।

https://youtu.be/1Xa1FfhnypI


  • अपने इस दूसरे चेहरे की वजह से एडवर्ड नाम का यह शख्स लोगों को पसंद नहीं आता था। इस डरावने चेहरे को निकालने के लिए इस व्यक्ति ने कई डॉक्टरों से संपर्क किया, लेकिन कोई डॉक्टर इसके लिए तैयार नहीं हुआ। आखिरकार एडवर्ड ने भी अपनी इस डरावनी जिंदगी से हार मान ली और महज 23 साल की उम्र में उसने खुदकुशी कर ली।

    Share:

  • Weather: J&K और हिमाचल में भारी बर्फबारी, ठंड की चपेट में उत्तर भारत के राज्य

    Sun Dec 24 , 2023
    नई दिल्ली (New Delhi)। जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) और हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के ऊंचाई वाले इलाकों में लगातार हिमपात (Snowfall) होने से पंजाब, हरियाणा समेत उत्तर भारत के ज्यादातर इलाकों (most areas of North India) में ठंड बढ़ (Cold increases) गई है। हिमाचल के कई इलाकों में बारिश भी हुई है। राजस्थान में भी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved