img-fluid

फिर सजेगी सुरों की महफिल, शुरू होने जा रहा ‘इंडियन आइडल’

September 28, 2025

मुंबई। इंडियन आइडल टेलीविजन (indian idol) के लोकप्रिय रियलिटी शोज में से एक है. गानों के शौकीन लोगों के लिए अच्छी खबर है. ‘इंडियन आइडल’ (indian idol) के 16वें सीजन का पहला प्रोमो रिलीज हो गया है. जल्द ही ये अपनी नई थीम के साथ टीवी पर लौट रहा है. जिसका नाम ‘यादों की प्लेलिस्ट’ रखा गया है.

कब से शुरू होगा शो?
इंडियन आइडल का नया सीजन, 18 अक्टूबर 2025 से सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर आएगा. इसके अलावा सोनी लिव पर भी स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध होगा. मेकर्स ने इससे जुड़ा लेटेस्ट प्रोमो रिलीज किया है.

यादों की प्लेलिस्ट थीम क्यों?
इस बार शो के मेकर्स ने इंडियन आइडल की थीम ‘यादों की प्लेलिस्ट’ दी है. यानी शो पुराने गानों को वर्तमान से जोड़ने पर केंद्रित होगा. इसके साथ ही यह सीजन इमोशंस, यादों और शानदार टैलेंट्स का एक जबरदस्त सफर होने वाला है.



  • मेकर्स ने किया पोस्ट
    सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के इंस्टाग्राम हैंडल ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, ‘देखिए इंडियन आइडल 18 अक्टूबर रात 8 बजे से शुरू होगा. यादों की प्लेलिस्ट, इंडियन आइडल का नया सीजन होने वाला है.’

    कौन करेगा इस शो को जज?
    वहीं इस शो के जज की लिस्ट में संगीत के तीन फेमस नाम शामिल हो रहे हैं. इसमें विशाल ददलानी, श्रेया घोषाल के साथ रैपर बादशाह होंगे. ये जज बनकर कंटेस्टेंट का आगे का सफर तय करेंगे. इसी के साथ वो पुराने गानों को नए अंदाज में भी पेश करेंगे.

    कब से शुरु हुआ था इंडियन आइडल?
    बता दें कि सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल की शुरुआत साल 2004 में हुई थी. तब से लेकर आज तक ये सबसे पसंदीदा रियलिटी शो बना हुआ है. इसी शो ने देश को कई बेहतरीन सिंगर दिए हैं, जिसमें नेहा कक्कड़, सलमान अली जैसे नाम शामिल हैं.

    Share:

  • UN में पलहगाम हमले की निंदा, ब्रिक्स देशों की इस मांग से पाकिस्तान को लगेगी मिर्ची

    Sun Sep 28 , 2025
    संयुक्त राष्ट्र । ब्रिक्स देशों (BRICS countries) के विदेश मंत्रियों ने शुक्रवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा (United Nations General Assembly) के 80वें सत्र से इतर वार्षिक बैठक की। बैठक की अध्यक्षता 2026 के लिए ब्रिक्स के भावी अध्यक्ष के रूप में भारत ने की। इस दौरान एक संयुक्त वक्तव्य में पहलगाम आतंकी हमले की निंदा […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved