
इंदौर, नासेरा मंसूरी। ओटीटी प्लेटफॉर्म (OTT platform) के दौर में इंदौर (Indore) के आर्टिस्ट ने मिलकर 5 गानों की एक म्यूजिकल सीरीज लांच किया है। ये 5 गानों का एक म्यूजिक एल्बम है, जिसे देव सिंह (Dev Singh) ने गाया भी है और लिखा भी है। देव सिंह ने बताया कि इस म्यूजिक एल्बम को हिमाचल में शूट किया गया है, जिसमें लगभग 10 दिन लगे।
इसके निर्देशक नितिन जैन हैं। शौर्य निगम उर्फ लेखक साहब इसके क्रिएटिव डायरेक्टर हैं। इस म्यूजिक एल्बम में कलर्स टीवी के सीरियल थपकी की एक्ट्रेस प्राची बंसल लीड एक्ट्रेस के तौर पर नजर आएंगी। वहीं, कई म्यूजिक वीडियो में काम कर चुकी मेधवानी सेकेंड लीड में है। पहला गाना रूठे पिया… रिलीज किया गया है। 5 गाने एक कहानी को आगे बढ़ा रहे है। एक के बाद एक गाने रिलीज किए जाएंगे।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved