कैलेडोनिया। वैज्ञानिक (scientists) पृथ्वी पर किसी न किसी की खोज करते रहते हैं, चाहे धरती हो या आकाश या फिर पाताल। अब गहरे समुद्र के बीच करीब 250 वर्षों से एक द्वीप वैज्ञानिकों (scientists) के लिए रहस्य बना हुआ है। कई बार यह दिखाई पड़ता है और कई बार नक्शे से भी गायब हो जाता है। अब वैज्ञानिक थोड़े-थोड़े इससे जुड़ी संभावनाओं तक पहुंच पाने की उम्मीद लगा रहे हैं।
बता दें कि वैज्ञानिक कई सालों से गूगल मैप्स (Google Maps) पर होने वाली एक अजीबोगरीब घटना से हैरान हैं। दक्षिण प्रशांत महासागर (South Pacific Ocean) में ऑस्ट्रेलिया (Australia) और न्यू कैलेडोनिया के बीच स्थित आईलैंड एक पहेली रहा है, क्योंकि यह कभी दिखाई देता है तो कभी गायब हो जाता है. जान लें कि यह कोई तकनीकी खराबी नहीं है, क्योंकि सैटेलाइट के जरिए यह आईलैंड एक भू-भाग के रूप में दिखता है।
गौरतलब है आईलैंड का ये रहस्य 22 नवंबर, 2012 को एक बार फिर सुलझाने की कोशिश की गई, जब ऑस्ट्रेलियाई वैज्ञानिकों को आर/वी दक्षिणी सर्वेयर पर समुद्र के अलावा कुछ नहीं मिला।
वैज्ञानिकों ने समुद्र की गहराई को 4,300 फीट से ज्यादा होने का रिकॉर्ड किया। इससे यह संकेत मिला कि समुद्र के नीचे किसी भी चीज के छिपे होने की कोई संभावना नहीं है जो पहले दिखाई देती थी। फिर 4 दिन बाद इस आईलैंड को गूगल मैप्स से हटा दिया गया, हालांकि अब तक, इस पर कोई आधिकारिक स्पष्टीकरण नहीं आया है कि कोई तथाकथित रहस्यमयी आईलैंड अभी भी क्यों देखा जा सकता है। माना जा रहा है कि कभी-कभी दिखने वाला ये आईलैंड जलमग्न ज्वालामुखी या विस्फोट का तैरता हुआ अवशेष है।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved