img-fluid

बोहरा समाज का नया साल 9 अगस्त से शुरू होगा

August 08, 2021

  • सैयदना साहब मोहर्रम में नैरोबी से फरमाएंगे वाअज… लाइव होगा प्रसारण…

इंंदौर। इस्लामिक कैलेंडर (islamic calendar) के अनुसार बोहरा समाज (bohra samaj)  के नए साल हिजरी (hijri) 1443 की शुरुआत 9 अगस्त से हो रही है। इस दौरान 8 अगस्त की रात को समाजजन नए साल का स्वागत परम्परागत तरीके से करेंगे। 10 अगस्त से इंदौर (Indore)की सभी बोहरा (Bohra)  मस्जिदों (mosques) में सुबह 10.30 से 1 बजे तक वाअज होगी। शाम को मगरीब की नमाज के बाद 1 घंटे की मजलिस होगी।


मोहर्रम में बोहरा व्यापारी 2 बजे से 6 बजे तक ही खोलेंगे दुकान
शासन-प्रशासन की गाइडलाइन (Guideline)के अनुसार लोग मस्जिद (mosques) में ज्यादा इक_ा न हों, इसके लिए अलग-अलग सेंटर बनाए जा रहे हैं, जहां लोग सोशल डिस्टेंस में बैठकर वाअज सुन सकेंगे। इस प्रकार की तैयारी जमात की ओर से की जा रही है। सभी लोगों से मास्क (Mask) लगाकर आने की अपील की गई है। लगातार बैठक के दौर भी जारी हैं। यह सिलसिला 10 से 18 अगस्त तक चलेगा। मोहर्रम में मस्जिद (Mosque in Muharram)एवं मोहल्ले में या हुसैन के झंडे लगाने की तैयारियां की जा रही हैं। इस बार सैयदना साहब मोहर्रम में नैरोबी (केन्या) में रहेंगे और 9 दिन तक वहीं से वाअज फरमाएंगे। समय-समय पर सैयदना साहब के प्रवचन देश-विदेश में लाइव प्रसारण के माध्यम से सुनाए जाएंगे। मोहर्रम में सामूहिक भोजन होता था, पर इस बार नहीं होगा। सभी समाजजन के घर तक भोजन का टिफिन भेजा जाएगा।

कार्ड सिस्टम से मस्जिद में प्रवेश
बोहरा मस्जिदों में वाअज सुनने के लिए कार्ड सिस्टम अनिवार्य किया गया है, जिसके लिए समाजजन का रजिस्ट्रेशन किया जा रहा है। इस योजना के तहत समाजजन एक बार मस्जिद में जाकर लाइव वाअज सुन सकेंगे। दूसरे दिन अन्य बोहराजन जाएंगे, जिनका उस दिन के लिए रजिस्ट्रेशन होगा। वहीं मोहर्रम का अंतिम रोजा रखा जाएगा।


Share:

  • भारत के इस गांव में शादी के बाद नहीं होती दुल्हन की विदाई, जानिए क्या है इसके पीछे का कारण

    Sun Aug 8 , 2021
    नई दिल्ली: भारत को विविधता में एकता (Unity in diversity) का देश कहा जाता है. हमारा देश इतना विराट और विशाल है जिसके बारे में ये भी कहा जाता है कि कोस-कोस पर पानी बदले, चार कोस पर वाणी. यानी यहां दूरी के हिसाब से बोली और भाषा के साथ इलाके का पानी भी बदलता […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved