
नई दिल्ली। बॉलीवुड के ग्रीक गॉड कहे जाने वाले एक्टर ऋतिक रोशन (Actor Hrithik Roshan) के सबा आजाद (Saba Azad) संग रिलेशनशिप में होने की खबरें जमकर वायरल हो रही हैं। दोनों को कई बार साथ में स्पॉट किया जा चुका है और अब तो सबा का ऋतिक के घर आना-जाना भी हो गया है। हाल ही में सबा द्वारा की गई एक सोशल मीडिया पोस्ट (social media post) इस बारे में इशारा कर रही है कि सबा धीरे-धीरे ऋतिक रोशन के परिवार के नजदीक आती जा रही है। मालूम हो कि ऋतिक के साथ सबा पहली बार एक रेस्टोरेंट में नजर आई थीं।
रोशन परिवार ने सबा के लिए भेजा खाना
ऋतिक रोशन और सबा आजाद, दोनों ही अभी तक इस रिश्ते को लेकर खामोश हैं। दोनों की तरफ से इस बारे में कोई जवाब नहीं दिया गया है लेकिन सोशल मीडिया पर जो तस्वीरें आ रही हैं वो उनके रिश्ते को लेकर बहुत कुछ कह रही हैं। सबा ने हाल ही में अपनी इंस्टा स्टोरी पर कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए खाना भेजने के लिए ऋतिक रोशन के परिवार का शुक्रिया अदा किया।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved