img-fluid

नगर निगम आयुक्त को आंदोलन का नोटिस सौंपा

October 13, 2022

भोपाल। नगर निगम भोपाल में कार्यरत तृतीय श्रेणी चतुर्थ श्रेणी स्थायी कर्मी दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को शासकीय अवकाश की सुविधा ना देने के विरोध में मध्यप्रदेश कर्मचारी मंच ने भोपाल नगर निगम के आयुक्त को आंदोलन का नोटिस सौंपा। नोटिस सौंपते समय मध्य प्रदेश कर्मचारी मंच के कर्मचारी नेता अशोक पांडे, चंद्रिका प्रसाद शर्मा, भगवानदास बिल्लोरे, सत्येंद्र पांडे, श्याम लाल विश्वकर्मा, प्रेम नारायण सिंह परिहार, के के कहार आदि शामिल थे।
मध्यप्रदेश कर्मचारी मंच के प्रांत अध्यक्ष अशोक पांडे ने बताया कि भोपाल नगर निगम में शासकीय कर्मचारियों स्थायी कर्मियों दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को पिछले 6 माह से शासकीय अवकाशों का लाभ नहीं दिया जा रहा है। यहां तक की आयुक्त का आदेश बताकर अधिकारी त्योहारों के दिन भी कर्मचारियों को ड्यूटी पर जबरजस्ती बुलाते हैं। यदि कर्मचारी अपने जरूरी काम का यह त्यौहार मनाने की बात करता है तो उसे अधिकारी सेवा से पृथक करने की धमकी देते हैं। नगर निगम भोपाल में कर्मचारियों को रविवार का अवकाश तक नहीं दिया जाता है जबकि सरकार के स्पष्ट आदेश है कि सप्ताह में रविवार का अवकाश कर्मचारियों के साथ-साथ मजदूरों तक को दिया जाए।


  • लेकिन नगर निगम भोपाल कर्मचारियों का शासन के आदेशों का उल्लंघन करके शोषण कर रहा हैशासकीय अवकाशों का लाभ न मिलने के कारण नगर निगम भोपाल के कर्मचारी अपने जरूरी काम या कर्तव्य निर्वाहन पारिवारिक दायित्व आदि का पालन नहीं कर पा रहे हैं। तीज त्यौहार भी नहीं मना पा रहे हैं जिस कारण कर्मचारियों में असंतोष का वातावरण निर्मित हो गया है। कर्मचारियों ने इससे पहले प्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह को भी ज्ञापन सौंपकर शासकीय अवकाशों का लाभ देना सुनिश्चित कराने की मांग की थी लेकिन नगर निगम की नौकरशाही ने फिर भी अपना कर्मचारी विरोधी रवैया नहीं बदला है। जिस कारण नगर निगम के कर्मचारियों और मध्यप्रदेश कर्मचारी मंच ने अब सात दिवस बाद नगर निगम मुख्यालय के समक्ष जंगी प्रदर्शन कर धरना आंदोलन करने का निर्णय लिया है जिसका नोटिस दिया गया है।

    Share:

  • 3 दिन बाद होगी मानसून की विदाई

    Thu Oct 13 , 2022
    भोपाल। राजधानी में पिछले तीन-चार दिन से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। पिछले दो-तीन दिन से बादल बारिश के चलते शहर के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री से अधिक की गिरावट हुई है। बीते दिन भी शहर में सुबह बादल छाए रहे, दोपहर में धूप खिली और शाम को फिर बादल छाए। […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved