
डेस्क: IPL का अब 19वां सीजन होने जा रहा है. इससे पहले खेले 18 सीजन में कई सारे रिकॉर्ड बने और टूटे. कई खिलाड़ी चमके और फ्लॉप हुए. लेकिन, क्या आप जानते हैं कि लीग के इतिहास में एकमात्र खिलाड़ी ऐसा भी हैं, जिसने हर नंबर पर यानी कि ओपनिंग से लेकर नंबर 11 तक बैटिंग की है. अब जरा सोचिए कि जो हर नंबर पर खेला हो उसने रन कितने बनाए होंगे? किस बैटिंग पोजिशन पर कितनी इनिंग खेली होगी?
IPL में एक नंबर से लेकर नंबर 11 बल्लेबाजी करने वाले इकलौते खिलाड़ी सुनील नरेन हैं. उन्होंने सारे बैटिंग पोजीशन पर खेलते हुए कुल मिलाकर IPL में 122 पारियां खेली हैं. इन 122 पारियों में सबसे ज्यादा 66 इनिंग सुनील नरेन ने ओपनिंग यानी नंबर एक और नंबर 2 की पोजीशन पर खेले हैं. इसके अलावा उन्होंने सबसे ज्यादा 13 बार बल्लेबाजी नंबर 8 पर की है.
सुनील नरेन ने नंबर 3 पर एक बार IPL में बल्लेबाजी की है. नंबर 4 पर नरेन ने 8 बार बल्लेबाजी की. नंबर 5 पर उन्होंने 7 बार बैटिंग की. 7 नंबर पर सुनील नरेन ने 6 बार बैटिंग की है. सुनील नरेन ने नंबर 9 पर 9 बार, नंबर 10 पर 8 बार बैटिंग की है. उन्होंने नंबर 11 पर 3 बार बल्लेबाजी की है.
अब सवाल है कि नंबर एक से लेकर नंबर 11 तक बल्लेबाजी करते हुए सुनील नरेन ने IPL में कितने रन बनाए हैं? सुनील नरेन ने IPL में 189 मुकाबले खेले हैं, जिसकी 122 पारियों में उन्होंने 1 शतक और 7 अर्धशतक के साथ 1780 रन बनाए हैं. सुनील नरेन ने IPL में अपने सारे मैच सिर्फ एक टीम KKR से ही खेले हैं. सुनील नरेन ने IPL 2012 में KKR के लिए डेब्यू किया था. IPL 2026 में सुनील नरेन के विकेटों की संख्या 200 तक पहुंच सकती है, जिससे वो बस 8 कदम दूर हैं.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved