
जबलपुर। शहर में भाजपा संगठन अब संगठन से बड़ा होता दिखाई दे रहा है। सत्ता के मद में चूर भाजपा नेता संगठन के समर्पित कार्यकर्ताओं को चुनौती देते नजर आ रहे हैं। ऐसा ही मामला घमापुर थाने में सामने आया जहां भाजपा का पूर्व नगर मंत्री एक गरीब स्वयंसेवक के मकान को हड़पने का प्रयास कर रहा था। एक ओर जहां आरएसएस के तृतीय वर्ग का कार्यकर्ता नागपुर में आरएसएस का शिविर अटेंड कर रहा था वहीं जबलपुर में भाजपा नेता उसके मकान को हथियाने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रहा था। लेकिन उसके मंसूबे तब नाकामयाब हो गए जब आरएसएस के कार्यकर्ताओं और अधिवक्ताओं ने भाजपा नेता का मुखर होकर विरोध किया। जिसके बाद घमापुर पुलिस ने भाजपा नेता के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
अवैध कब्जे का प्रयास
शीतला माई स्थित मकान में भाजपा नेता अपने सहयोगियों के साथ पहुंचा और ताला तोडऩे का प्रयास करने लगाए, जिस पर गरीब परिवार के साथ क्षेत्रीय लोगों ने उसका जमकर विरोध किया। घमापुर थाने में पहुंचकर दोनों पक्षों ने मकान को लेकर अपनी अपनी दावेदारी की। जानकारी के अनुसार शीतलामाई स्थित एक मकान को लेकर यह सारा विवाद सामने आया है उक्त मकान को अधिवक्ता रविभगत के द्वारा खरीदा गया था। जिस पर नजरें भाजपा नेता भी जमाया हुआ था और जैसे ही उसे उक्त मकान को अन्य द्वारा बेचे जाने की जानकारी लगी तो दबंगई पूर्वक अपने गुर्गों के साथ पहुंचकर घर का रखा सामान बाहर फेंकना शुरु कर दिया और मकान पर कब्जा करने का प्रयास किया गया।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved