img-fluid

कॉन्फिडेंट ग्रुप के मालिक ने की आत्महत्या, इनकम टैक्स की टीम के सामने खुद को मारी गोली

January 30, 2026

नई दिल्ली। कॉन्फिडेंट ग्रुप के मालिक CJ रॉय (CJ Roy, owner of Confident Group) ने आत्महत्या कर ली है। सीजे रॉय ने बेंगलुरु (Bengaluru) में अपने दफ्तर में खुद को गोली मारकर खत्म किया है। केरल के मूल निवासी सीजे रॉय, कॉन्फिडेंट ग्रुप नाम की एक प्रमुख रियल एस्टेट और इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कंपनी के संस्थापक थे।

इनकम टैक्स की टीम ने आज चलाया था सर्च ऑपरेशन
रॉय ने आज शाम बेंगलुरु के अनेपाल्या स्थित अपने ऑफिस में आत्महत्या की है। अशोकनगर पुलिस मौके पर पहुंच गई है। पुलिस की टीम मामले की जांच कर रही है। इनमक टैक्स की टीम ने आज ही उनके ठिकानों पर सर्च ऑपरेशन चलाकर जांच शुरू की थी।


  • इनकम टैक्स के अधिकारियों के सामने मारी गोली
    बताया जा रहा है कि इनकम टैक्स जांच से वह काफी तनाव में चल रहे थे। आज भी इनकम टैक्स के अधिकारियों ने कई जगहों पर जांच की थी। इसी दौरान इनकम टैक्स की टीम के सामने उन्होंने पिस्तौल से खुद को गोली मार ली। सीजे रॉय के सीने में गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद मौके पर मौजूद इनकम टैक्स के अधिकारियों ने उन्हें तुरंत इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी मौत हो गई।

    कंपनी के 65 से अधिक लग्जरी प्रोजेक्ट
    2005 में स्थापित इस कंपनी ने 65 से अधिक लग्जरी प्रोजेक्ट पूरे किए हैं। कॉन्फिडेंट ग्रुप आवासीय अपार्टमेंट, विला, वाणिज्यिक परिसर, शिक्षा, हॉसपिटैलिटी और मनोरंजन क्षेत्रों में कार्यरत है।

    दुबई में भी है कंपनी का कारोबार
    सीजे रॉय ने स्विट्जरलैंड के एसबीएस बिजनेस स्कूल से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की है। उन्होंने कॉन्फिडेंट ग्रुप की स्थापना की, जिसने केरल और बैंगलोर में कई प्रमुख लक्जरी परियोजनाएं पूरी की हैं और दुबई के बाजार में भी विस्तार किया है।

    Share:

  • सुनेत्रा पवार संभालेंगी डिप्टी CM का पद, राज्यसभा जाने की तैयारी में अजित पवार के बड़े बेटे पार्थ

    Sat Jan 31 , 2026
    नई दिल्ली: अजित पवार (Ajit Pawar) की विमान हादसे में आकस्मिक मृत्यु के बाद राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) का नेतृत्व कौन करेगा इसे लेकर ​तस्वीर अब करीब-करीब साफ हो चुकी है. उनकी पत्नी सुनेत्रा पवार ने देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र सरकार में डिप्टी सीएम का पद स्वीकार करने पर हामी भर दी है. […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved